गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि योजना में शामिल था उसका साथी
तिलोई (अमेठी) संवाददाता : शनिवार को थाना फुरसतगंज पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपित को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान शुभांशु पुत्र स्वामीनाथ निवासी ग्राम पूरे गोदें, मजरे पीढ़ी, थाना फुरसतगंज, अमेठी के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी इबरार पुत्र मोहम्मद शेर निवासी ग्राम गोंदे, मजरे पीढ़ी के साथ मिलकर चार-पांच दिन पहले ग्राम पूरे गोंदे स्थित एक मुर्गी फार्म से बाइक चोरी की थी।





















