सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया तलाशी अभियान
नई दिल्ली, संवाददाता : राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह हड़कंप मच गया जब कम से कम तीन निजी स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए। अधिकारियों के अनुसार, जिन स्कूलों को यह ईमेल मिला उनमें चाणक्यपुरी स्थित ब्रिटिश स्कूल और बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल प्रमुख हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। तलाशी अभियान जारी है।”इन धमकी भरे ईमेल के स्रोत की जांच की जा रही है और साइबर सेल भी मामले में शामिल हो गई है।























