भंडारे के सफल आयोजन से क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता का माहौल
लखनऊ,संवाददाता : 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र, विराज खंड, गोमती नगर में आज दोपहर 12:00 बजे से भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति भाव से आयोजन का हिस्सा बने। इस पुण्य कार्य का आयोजन उपकेंद्र के वरिष्ठ अधिकारी एसडीओ अरविंद सिंह,जेई अमित यादव, बाबू हिमांशु ,अनिल तिवारी, अशोक कुमार त्रिपाठी,अभिषेक सिंह सहित कई संविदा कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

आयोजन में प्रमुख रूप से सहयोग देने वालों में राममोहन त्रिपाठी, सुरेश यादव, रवि शर्मा, शुभम तिवारी, शुभम त्रिपाठी, सनी राजपूत, प्रीतेश वर्मा, राहुल वर्मा, अखिलेश यादव, आलोक वर्मा, राजित राम, आशीष विश्वकर्मा, कुलदीप, हेमराज यादव, वीरेंद्र कुमार, जगदीश, राजेश कुमार, डोरी लाल, अन्नपूर्णा एवं अनामिका जी का विशेष योगदान रहा। भंडारे के सफल आयोजन से क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला और उपकेंद्र के कर्मचारियों की इस पहल की सराहना की जा रही है।