देहात कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन किनारे एक गांव की घटना
सुल्तानपुर : देहात कोतवाली क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में जेल जा चुका था और हाल ही में जमानत पर छूटकर बाहर आया था।आरोप है कि युवक ने चोरी-छिपे किशोरी के अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था और उससे करीब चार लाख रुपये भी ऐठ लिए। साथ ही फोन पर बार-बार धमकियां भी देता था। लगातार मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर किशोरी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






















