ग्राम अहिमामऊ के निवासियों ने नींव पूजन कर लिया निर्माण कार्य का संकल्प
लखनऊः ग्राम अहिमामऊ में जिस स्थान पर बंदर की मौत हो गई थी, वहां ग्रामवासियों ने बजरंग बली का भव्य मंदिर बनवाने का संकल्प लिया है। शुक्रवार को नींव पूजन भी हो गया। नवरात्रि पर अहिमामऊ में आस्था और श्रद्धा का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। कुछ समय पूर्व गांव में एक बंदर की मृत्यु हो जाने के पश्चात ग्रामवासियों ने उस स्थान को पवित्र मानते हुए वहां बजरंगबली का भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया था।
ग्रामवासियों का कहना है कि यह स्थान अब धार्मिक आस्था का केंद्र बन गया है। इसलिए यहां मंदिर निर्माण से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति का वातावरण बनेगा। इसी संकल्प को साकार रूप देने के लिए आज नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे गांव के लोगों द्वारा विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया।
इस पुनीत कार्य में गांव के कई लोगों का विशेष सहयोग रहा, जिसमें अमर सिंह शिंघा (काका), मंडल मंत्री भारतीय जनता पार्टी सहित रमाकांत द्विवेदी, गणेश सिंह, राम पाल सिंह, शिवकांत द्विवेदी, हरिशरण मिश्रा, दीपक द्विवेदी, मिश्रीलाल पाल, महेश पाल, राम कुमार कन्नौजिया, बाबा दीन, राम सेवक, राम सिंह, गिरजा शरण सिंह, ऋषेश प्रकाश अवस्थी, मनोज शुक्ला, संजय द्विवेदी, शिव शरण सिंह एवं अनुपम तिवारी शामिल रहे। ग्रामवासियों ने संकल्प लिया है कि जल्द ही यहां एक भव्य और आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया जाएगा, जो आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।






















