बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

अमेठी, संवाददाता : भादर ब्लॉक के रामगंज स्थित एक निजी मैरिज लॉन में जायसवाल संगठन रामगंज टाट की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने की। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। देर रात तक चले इस आयोजन में लोगों ने एक साथ बैठकर विभिन्न व्यंजनों का भी आनंद लिया। होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज के लोगों ने एकता, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
संगठन के अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों के बीच आपसी मेल-जोल बढ़ता है और एकता मजबूत होती है। इस अवसर पर सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल (अमेठी), श्याम जी जायसवाल (प्रतापगढ़), कोषाध्यक्ष गोविंद जायसवाल, प्रचार मंत्री रमेश जायसवाल, उपाध्यक्ष जीतलाल जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष मुन्ना जायसवाल, संरक्षक चिरंजीव जायसवाल, विनोद जायसवाल, संजय जायसवाल, महामंत्री कृष्ण कुमार जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, देवी प्रसाद जायसवाल, राम समुझ जायसवाल, रामशंकर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोग एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।






















