अवध संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों पर झूमे दर्शक, प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

अमेठी, संवाददाता : उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर में शनिवार अपराह्न वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्मेनिया से आई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लुसिने, भोपाल से आए सिद्धार्थ तथा संचालक देवांशु सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य और रीढ़ हैं। वे जितने शिक्षित होंगे, देश उतना ही आगे बढ़ेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने फनी डांस के साथ ‘घाघरा गुल्लक फोड़ के’ और ‘आजा नच ले’ गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। दिव्यांशी और संदीप ने टीम के साथ शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा अंशिका ने ‘लंदन ठुमकदा’, माही ने ‘काला चश्मा’, अनुपम ने ‘घना घना’ और दिव्यांशी गौड़ ने ‘गुलाबी साड़ी’ गीत पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं एकता और आयुष ने ‘छैया छैया’ पर दमदार प्रस्तुति दी। शालिनी, नेहा, प्रिया, अनामिका, कृष्णा और वर्षा ने ‘कश्मीर तू मैं कन्याकुमारी’ गीत पर नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी भादर शिवकुमार यादव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी भेंटुआ संतोष यादव, खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर हरिओम तिवारी, मंजीत यादव, आकाश, प्रियांशी, ऋषभ तिवारी, विकास तिवारी, आदित्य, अभिषेक कश्यप, धीरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीराम सोनी, सुरेंद्र बहादुर सिंह, कपिलेश, रबी दुबे, शांभवी सिंह, गौरव सिंह, देवांशु सिंह, लाल साहब सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, आशाराम जागरथ, सीबी भारती, विवेक कश्यप, आदित्य पाल, मनदीप वर्मा, जयप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।























