घटना की गंभीरता को देखते तैनात हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड
लंभुआ (सुल्तानपुर), संवाददाता : लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा गांव के समीप सड़क के किनारे गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पॉलिथीन में महिला का कटा हुआ हाथ और पैर मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कटे हुए अंग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।
कटे हुए हाथ और पैर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग भय और आशंका में हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
























