हैंडबॉल खिलाड़ियों ने स्टेडियम में केक काटकर दी शुभकामनाएं, मिष्ठान वितरण कर जताया सम्मान
अमेठी,संवाददाता : डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में भारतीय हैंडबॉल संघ के कार्यकारी निदेशक एवं यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय का जन्मदिन खिलाड़ियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल हैंडबॉल संघ अयोध्या के प्रांजल तिवारी ने कहा कि डॉ. पांडेय का जीवन बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने अपना पूरा जीवन खेलों को समर्पित कर दिया है, जिससे सभी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उनके दीर्घायु होने की कामना भी की। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी मो. मोसर्रफ खान, उप क्रीड़ा अधिकारी इरफान, अंतरराष्ट्रीय कोच सचिन भारद्वाज, नदीम सहित सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।





















