आरोपित पत्नी को अपने घर चलने को कहता था, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं थी, इसी आक्रोश में की वारदात
पटना : पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पत्नी और साली को गोली मारने के बाद एक व्यक्ति ने खुद को गोलीमारकर आत्महत्या कर ली।पुलिस के मुताबिक़बिहारीबीघा गांव में दीपक कुमार (28) ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी (24) और साली गुड़िया कुमारी को गोली मार दी। इस घटना में लक्ष्मी देवी की मौत हो गई, जबकि गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसके बाद दीपक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपक कुमार नालंदा जिले के बिहारशरीफ का रहने वाला था। वह दो महीना से बिहारीबीघा गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। दीपक कुमार अपनी पत्नी को अपने घर चलने को कहता था लेकिन उसकी पत्नी जाने को तैयार नहीं थी। इसी आक्रोश में दीपक ने पत्नी और साली को गोली मार दी और फिर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से हथियार और खोखा बरामद किया गया है।
























