आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया गया
नई दिल्ली,संवाददाता : भारतीय और विश्व इतिहास में 12 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं I
- 1708: शाहू को मराठा शासक बनाया गया।
- 1757: पश्चिम बंगाल के बंदेल को ब्रिटिश शासकों ने पुर्तगालियों से छीन लिया।
- 1863: स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
- 1931: पाकिस्तान के मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज का जन्म।
- 1934: भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी सूर्यसेन को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया।
- 1976: जासूसी उपन्यासों की मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ।
- 1984: स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया गया।
- 1991: अमेरिकी संसद ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के प्रस्ताव को पारित किया।
- 2010: हैती में भीषण भूकंप आया, जिससे भारी तबाही हुई और सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।
- 2022: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मई 2020 में देश में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अपने डाउनिंग स्ट्रीट स्थित आवास के गार्डन में पार्टी आयोजित करने को लेकर हाउस ऑफ कॉमन्स में माफी मांगी।