मतगणना की पहले तीन घंटों के रुझान में महाराष्ट्र में भाजपा नीत
नयी दिल्ली: विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला गठबंधन महाराष्ट्र में भारी जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन झारखंड में पुनः सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की शनिवार को चल रही मतगणना की पहले तीन घंटों के रुझान में महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति गठबंधन 288 सीटों में से 287 सीटों की मतगणना के प्राप्त रुझानों के अनुसार, 217 सीटों पर आगे है जबकि इंडिया गठबंधन को 50 सीटों पर आगे चल रहा है।
महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में भीकमहायुति बहुमत की ओर
मुम्बई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार महायुति बहुमत की ओर दिखा, जबकि महा विकास अघाड़ी अब तक 50 सीटें पर भी बढ़त हासिल नहीं कर सका है। चुनाव आयोग से मिले रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब तक 50 सीटों , शिवसेना (शिंदे) 27 सीटों और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) 22 सीटों पर बढ़त बना चुकी है जबकि महाविकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) 14 सीटों, कांग्रेस 13 सीटों और शिवसेना(उद्धव ठाकरे) 12 सीटों आगे चल रही है।