• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Friday, January 16, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग

आज का पंचांग

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
September 25, 2024 9:34 am

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा

दिनांक – 25 सितम्बर 2024 दिन – बुधवार विक्रम संवत – 2081 शक संवत –1946 अयन – दक्षिणायन ऋतु – शरद ॠतु मास – अश्विन पक्ष – कृष्ण तिथि – अष्टमी सायं 04:56 तक तत्पश्चात नवमी नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि 03:34 तक तत्पश्चात पुनर्वसु योग – व्यतिपात=सुबह 7:50 तक तत्पश्चात वरीयान राहुकाल – दोपहर 12:00 से दोपहर 01:30 तक सूर्योदय –06:01 सूर्यास्त- 17:59 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे व्रत पर्व विवरण विशेष –अष्टमी बुधवारी अष्टमी

सर्वलाभ की कुंजी :

कैसा भी बीमार व्यक्ति हो, उसको हरिनाम की, ‘हरि ॐ’ की साधना दे दो, चंगा होने लगेगा | बिल्कुल पक्की बात है आपको स्वस्थ रहना है तो भी भगवान का नाम, प्रसन्न तथा निरहंकारी रहना है तो भगवान का नाम, उद्योगी एवं साहसी होना है तो भगवान का नाम और पूर्वजों का मंगल करना है तो भी भगवान का नाम I

दुर्भाग्य को सौभाग्य में :

बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |

गुरुपुष्यामृत योग :

शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं |

सर्वसिद्धिकर: पुष्य:

इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है | इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं |

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष :

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 शुभ वर्ष : 2023 ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो ही बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रभाव बढे़गा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी यदि काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उनकी बातों पर अमल अवश्य करें। कोई पुरस्कार मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत से आपको पूरा फल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से खुश रहेंगे, जिस कारण प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने काम से काम मतलब रखें तो ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी मां की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में किसी काम को लेकर आप आगे बढ़ेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन्हे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने कामों को लेकर ढील नहीं देनी है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल :

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान को आज कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चो पर लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। प्रेम जीवन में खटपट रहने की संभावना है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से मिल बैठकर आप पारिवारिक बिजनेस को लेकर राय ले सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से यदि किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव बहुत ही सोच विचारकर करने होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत की आपको चिंता रहेगी। आप अपने घरेलू कामों को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको घूमाने फिरने का मौका मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुपये पैसे से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको मिल आसानी से मिल जाएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आपको साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा हो। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें और आप अपनी जीवनशैली को भी बेहतर करने की कोशिश में लगे रहें। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर आप अपने भाई बहनों से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी पदोन्नति होने की भी पूरी संभावना है। परिवार में किसी काम की शुरुआत को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो गई थी, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है। आपको अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे I

Tags: DHARMIK SASTHANHindu cultureHindu SansthanHindu shaktiHindu संस्कृतिlucknow newssanatani
Previous Post

एक दशक के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा का चुनाव, दूसरे चरण के लिये मतदान भी शुरू

Next Post

कार चालक की झपकी ने ले ली एक ही परिवार के सात लोगों की जान

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

योगी सरकार का टीबी मुक्त प्रदेश की ओर बड़ा कदम
प्रदेश

योगी सरकार का टीबी मुक्त प्रदेश की ओर बड़ा कदम

January 16, 2026 11:14 am
धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश
प्रदेश

योगी मॉडल से बदली खेती की तस्वीर

January 16, 2026 10:18 am
आज का पंचांग, जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग 16 जनवरी 2026 दिन: शुक्रवार

January 16, 2026 10:10 am
महाराष्ट्र में 29 नगर निकाय चुनाव: मुंबई पर सबकी नजर
प्रदेश

महाराष्ट्र में 29 नगर निकाय चुनाव: मुंबई पर सबकी नजर

January 15, 2026 10:56 am
लखनऊ की बेटियां बनीं राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियन
प्रदेश

लखनऊ की बेटियां बनीं राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियन

January 15, 2026 10:16 am
जटिलताओं से विकास की ओर: बदली यूपी की निवेशीय छवि
प्रदेश

जटिलताओं से विकास की ओर: बदली यूपी की निवेशीय छवि

January 15, 2026 10:12 am
Next Post
कार चालक की झपकी ने ले ली एक ही परिवार के सात लोगों की जान

कार चालक की झपकी ने ले ली एक ही परिवार के सात लोगों की जान

अपने लोकतान्त्रिक अधिकारों को इस्तेमाल करे जम्मू-कश्मीर की जनताःराहुल गांधी

अपने लोकतान्त्रिक अधिकारों को इस्तेमाल करे जम्मू-कश्मीर की जनताःराहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सीआरपीएफ अमेठी में 1660 नवआरक्षियों की फाइनल रिहर्सल दीक्षान्त परेड सम्पन्न

सीआरपीएफ अमेठी में 1660 नवआरक्षियों की फाइनल रिहर्सल दीक्षान्त परेड सम्पन्न

January 7, 2026 10:32 pm
विभिन्न प्रयोगों में दिखी सीएमएस के बच्चों की प्रतिभा

विभिन्न प्रयोगों में दिखी सीएमएस के बच्चों की प्रतिभा

December 20, 2025 9:02 pm
सीएमएस स्टेशन रोड कैंपस में विंटर वंडरलैंड क्रिसमस कार्निवल का भव्य आयोजन

सीएमएस स्टेशन रोड कैंपस में विंटर वंडरलैंड क्रिसमस कार्निवल का भव्य आयोजन

December 27, 2025 9:18 am
सीएमएस स्टेशन रोड शाखा के विद्यार्थियों की नेपाल भूकंप की रिपोर्टिंग व साइंस माडल में दिखी अद्भुत प्रतिभा

सीएमएस स्टेशन रोड शाखा के विद्यार्थियों की नेपाल भूकंप की रिपोर्टिंग व साइंस माडल में दिखी अद्भुत प्रतिभा

December 24, 2025 6:19 am
ठंड में सेवा की गर्माहट, रामपुर गांव में जरूरतमंदों को मिले कंबल

ठंड में सेवा की गर्माहट, रामपुर गांव में जरूरतमंदों को मिले कंबल

January 12, 2026 1:32 pm
सीतापुर में शोहदों से परेशान छात्रा ने पहले स्कूल छोड़ा फिर किया आत्मदाह

सीतापुर में शोहदों से परेशान छात्रा ने पहले स्कूल छोड़ा फिर किया आत्मदाह

January 5, 2026 8:13 am
सीआरपीएफ नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र अमेठी में 1659 नवआरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह सम्पन्न

सीआरपीएफ नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र अमेठी में 1659 नवआरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह सम्पन्न

January 10, 2026 9:16 am
भरतनगर में बीएलओ के मकान में लोहे का जाल काटकर चोरों ने उड़ाया सामान

भरतनगर में बीएलओ के मकान में लोहे का जाल काटकर चोरों ने उड़ाया सामान

December 25, 2025 3:56 pm
योगी सरकार का टीबी मुक्त प्रदेश की ओर बड़ा कदम

योगी सरकार का टीबी मुक्त प्रदेश की ओर बड़ा कदम

January 16, 2026 11:14 am
NEET PG 2025: कट-ऑफ में भारी कटौती पर डॉक्टरों में घमासान

NEET PG 2025: कट-ऑफ में भारी कटौती पर डॉक्टरों में घमासान

January 16, 2026 10:39 am
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो ने ट्रंप को सौंपा नोबेल शांति पुरस्कार

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो ने ट्रंप को सौंपा नोबेल शांति पुरस्कार

January 16, 2026 10:35 am
आरसीबी का शानदार प्रदर्शन जारी, मुंबई इंडियंस को हार से लगा बड़ा झटका

आरसीबी का शानदार प्रदर्शन जारी, मुंबई इंडियंस को हार से लगा बड़ा झटका

January 16, 2026 10:31 am
विदेशी पूंजी के प्रवाह से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, डालर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत हुआ रुपया

घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

January 16, 2026 10:25 am
अयोध्या में आज आएंगी राज्यपाल, श्रीराम की 35 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा के करेंगी अनावरण

अयोध्या में आज आएंगी राज्यपाल, श्रीराम की 35 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा के करेंगी अनावरण

January 16, 2026 10:22 am
धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश

योगी मॉडल से बदली खेती की तस्वीर

January 16, 2026 10:18 am
आज का पंचांग, जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 16 जनवरी 2026 दिन: शुक्रवार

January 16, 2026 10:10 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

योगी सरकार का टीबी मुक्त प्रदेश की ओर बड़ा कदम

योगी सरकार का टीबी मुक्त प्रदेश की ओर बड़ा कदम

January 16, 2026 11:14 am
NEET PG 2025: कट-ऑफ में भारी कटौती पर डॉक्टरों में घमासान

NEET PG 2025: कट-ऑफ में भारी कटौती पर डॉक्टरों में घमासान

January 16, 2026 10:39 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In