• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Friday, January 16, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » पार्वती जी के पसीने से उत्पन्न हुआ विल्वपत्र का वृक्ष, तभी शिव जी को सबसे प्रिय

पार्वती जी के पसीने से उत्पन्न हुआ विल्वपत्र का वृक्ष, तभी शिव जी को सबसे प्रिय

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
August 4, 2024 10:54 pm

महादेव एक बेलपत्र अर्पण करने से भी प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए तो उन्हें आशुतोष भी कहा जाता है

लखनऊः बेल वृक्ष की उत्पत्ति के संबंध में ‘स्कंदपुराण’ में कहा गया है कि एक बार देवी पार्वती ने अपनी ललाट से पसीना पोछकर फेंका, जिसकी कुछ बूंदें मंदार पर्वत पर गिरीं, जिससे बेल वृक्ष उत्पन्न हुआ। इस वृक्ष की जड़ों में गिरिजा, तना में महेश्वरी, शाखाओं में दक्षयायनी, पत्तियों में पार्वती, फूलों में गौरी का वास माना गया है।

बिल्व पत्र की विशेषता बता रहे हैं

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा। उनका कहना है कि श्रीमद देवी भागवत में स्पष्ट वर्णन है कि जो व्यक्ति मां भगवती को बिल्व पत्र अर्पित करता है वह कभी भी किसी भी परिस्थिति में दुखी नहीं होता। उसे हर तरह की सिद्धि प्राप्त होती है और कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है। वह भगवान भोले नाथ का प्रिय भक्त हो जाता है। उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।
भगवान शिव की पूजा में बिल्व पत्र यानी बेल पत्र का विशेष महत्व है। महादेव एक बेलपत्र अर्पण करने से भी प्रसन्न हो जाते है, इसलिए तो उन्हें आशुतोष भी कहा जाता है।
बिल्व तथा श्रीफल नाम से प्रसिद्ध यह फल बहुत ही काम का है। यह जिस पेड़ पर लगता है वह शिवद्रुम भी कहलाता है। बिल्व का पेड़ संपन्नता का प्रतीक, बहुत पवित्र तथा समृद्धि देने वाला है।
बेल के पत्ते शंकर जी का आहार माने गए हैं, इसलिए भक्त लोग बड़ी श्रद्धा से इन्हें महादेव के ऊपर चढ़ाते हैं। शिव की पूजा के लिए बिल्व-पत्र बहुत ज़रूरी माना जाता है। शिव-भक्तों का विश्वास है कि पत्तों के त्रिनेत्रस्वरूप् तीनों पर्णक शिव के तीनों नेत्रों को विशेष प्रिय हैं।

भगवान शंकर का प्रिय

भगवान शंकर को बिल्व पत्र बेहद प्रिय हैं। भांग धतूरा और बिल्व पत्र से प्रसन्न होने वाले केवल शिव ही हैं। शिवरात्रि के अवसर पर बिल्वपत्रों से विशेष रूप से शिव की पूजा की जाती है। तीन पत्तियों वाले बिल्व पत्र आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, किंतु कुछ ऐसे बिल्व पत्र भी होते हैं जो दुर्लभ पर चमत्कारिक और अद्भुत होते हैं।

बिल्वाष्टक और शिव पुराण

बिल्व पत्र का भगवान शंकर के पूजन में विशेष महत्व है जिसका प्रमाण शास्त्रों में मिलता है। बिल्वाष्टक और शिव पुराण में इसका स्पेशल उल्लेख है। अन्य कई ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है। भगवान शंकर एवं पार्वती को बिल्व पत्र चढ़ाने का विशेष महत्व है।

बिल्व पत्र के प्रकार

बिल्व पत्र चार प्रकार के होते हैं – अखंड बिल्व पत्र, तीन पत्तियों के बिल्व पत्र, छः से 21 पत्तियों तक के बिल्व पत्र और श्वेत बिल्व पत्र। इन सभी बिल्व पत्रों का अपना-अपना आध्यात्मिक महत्व है। आप हैरान हो जाएंगे ये जानकर की कैसे ये बेलपत्र आपको भाग्यवान बना सकते हैं और लक्ष्मी कृपा दिला सकते हैं।

अखंड बिल्व पत्र

इसका विवरण बिल्वाष्टक में इस प्रकार है – ‘‘अखंड बिल्व पत्रं नंदकेश्वरे सिद्धर्थ लक्ष्मी’’। यह अपने आप में लक्ष्मी सिद्ध है। एकमुखी रुद्राक्ष के समान ही इसका अपना विशेष महत्व है। यह वास्तुदोष का निवारण भी करता है। इसे गल्ले में रखकर नित्य पूजन करने से व्यापार में चैमुखी विकास होता है।

तीन पत्तियों वाला बिल्व पत्र

इस बिल्व पत्र के महत्व का वर्णन भी बिल्वाष्टक में आया है जो इस प्रकार है- ‘‘त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रिधायुतम् त्रिजन्म पाप सहारं एक बिल्वपत्रं शिवार्पणम’’ यह तीन गणों से युक्त होने के कारण भगवान शिव को प्रिय है। इसके साथ यदि एक फूल धतूरे का चढ़ा दिया जाए, तो फलों में बहुत वृद्धि होती है।
इस तरह बिल्व पत्र अर्पित करने से भक्त को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। रीतिकालीन कवि ने इसका वर्णन इस प्रकार किया है- ‘‘देखि त्रिपुरारी की उदारता अपार कहां पायो तो फल चार एक फूल दीनो धतूरा को’’ भगवान आशुतोष त्रिपुरारी भंडारी सबका भंडार भर देते हैं।
आप भी फूल चढ़ाकर इसका चमत्कार स्वयं देख सकते हैं और सिद्धि प्राप्त कर सकते हैं। तीन पत्तियों वाले बिल्व पत्र में अखंड बिल्व पत्र भी प्राप्त हो जाते हैं। कभी-कभी एक ही वृक्ष पर चार, पांच, छह पत्तियों वाले बिल्व पत्र भी पाए जाते हैं। परंतु ये बहुत दुर्लभ हैं।

छह से लेकर 21 पत्तियों वाले बिल्व पत्रः
ये मुख्यतः नेपाल में पाए जाते हैं। पर भारत में भी दक्षिण में कहीं-कहीं मिलते हैं। जिस तरह रुद्राक्ष कई मुखों वाले होते हैं उसी तरह बिल्व पत्र भी कई पत्तियों वाले होते हैं।

श्वेत बिल्व पत्र

जिस तरह सफेद सांप, सफेद टांक, सफेद आंख, सफेद दूर्वा आदि होते हैं उसी तरह सफेद बिल्वपत्र भी होता है। यह प्रकृति की अनमोल देन है। इस बिल्व पत्र के पूरे पेड़ पर श्वेत पत्ते पाए जाते हैं। इसमें हरी पत्तियां नहीं होतीं। इन्हें भगवान शंकर को अर्पित करने का विशेष महत्वहै।

बिल्व-पत्र तोड़ने का मंत्र

बिल्व-पत्र को सोच-विचार कर ही तोड़ना चाहिए। पत्ते तोड़ने से पहले यह मंत्र बोलना चाहिए-

*अमृतोद्भव श्रीवृक्ष महादेवप्रिय: सदा।
गृह्यामि तव पत्राणि शिवपूजार्थमादरात्॥

अमृत से उत्पन्न सौंदर्य व ऐश्वर्यपूर्ण वृक्ष महादेव को हमेशा प्रिय है। भगवान शिव की पूजा के लिए हे वृक्ष में तुम्हारे पत्र तोड़ता हूं।

पत्तियां कब न तोड़ें

विशेष दिन या पर्वो के अवसर पर बिल्व के पेड़ से पत्तियां तोड़ना मना है। शास्त्रों के अनुसार इसकी पत्तियां इन दिनों में नहीं तोड़ना चाहिए-
सोमवार के दिन चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी और अमावस्या की तिथियो,संक्रांति के पर्व पर।

Tags: hence it became most dear to Lord Shivalucknow newsThe Vilvapatra tree was born from the sweat of Goddess Parvatiबिल्व पत्रमहादेव एक बेलपत्रविल्वपत्र का वृक्ष
Previous Post

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से दहशत

Next Post

वाराणसी में होटल में चल रहा था हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 14 युवक-युवतियां गिरफ़्तार

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

आज का पंचांग, जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग 16 जनवरी 2026 दिन: शुक्रवार

January 16, 2026 10:10 am
मकर संक्रांति: उत्तरायण का पुण्य पर्व, स्नान–दान से मिलता है अक्षय फल
धर्म-कर्म/राशिफल

मकर संक्रांति: उत्तरायण का पुण्य पर्व, स्नान–दान से मिलता है अक्षय फल

January 15, 2026 9:28 am
मकर संक्रांति: पुण्य, दान और सूर्य आराधना का महापर्व
धर्म-कर्म/राशिफल

मकर संक्रांति: पुण्य, दान और सूर्य आराधना का महापर्व

January 15, 2026 9:21 am
आज का पंचांग, जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग, मकर संक्रांति एवं मासिक शिवरात्रि का विशेष संयोग

January 15, 2026 9:16 am
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सप्तम दिवस श्रद्धा व ब्रह्मज्ञान से ओतप्रोत
अमेठी

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सप्तम दिवस श्रद्धा व ब्रह्मज्ञान से ओतप्रोत

January 14, 2026 9:09 am
मकर संक्रांति: प्रकृति से जुड़ने और प्रेम भाव बढ़ाने का पर्व
धर्म-कर्म/राशिफल

मकर संक्रांति: प्रकृति से जुड़ने और प्रेम भाव बढ़ाने का पर्व

January 14, 2026 9:00 am
Next Post
वाराणसी में होटल में चल रहा था हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 14 युवक-युवतियां गिरफ़्तार

वाराणसी में होटल में चल रहा था हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 14 युवक-युवतियां गिरफ़्तार

एचटी लाइन की चपेट में आया वाहन, नौ कांवड़ियों की मौत

एचटी लाइन की चपेट में आया वाहन, नौ कांवड़ियों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सीआरपीएफ अमेठी में 1660 नवआरक्षियों की फाइनल रिहर्सल दीक्षान्त परेड सम्पन्न

सीआरपीएफ अमेठी में 1660 नवआरक्षियों की फाइनल रिहर्सल दीक्षान्त परेड सम्पन्न

January 7, 2026 10:32 pm
विभिन्न प्रयोगों में दिखी सीएमएस के बच्चों की प्रतिभा

विभिन्न प्रयोगों में दिखी सीएमएस के बच्चों की प्रतिभा

December 20, 2025 9:02 pm
सीएमएस स्टेशन रोड कैंपस में विंटर वंडरलैंड क्रिसमस कार्निवल का भव्य आयोजन

सीएमएस स्टेशन रोड कैंपस में विंटर वंडरलैंड क्रिसमस कार्निवल का भव्य आयोजन

December 27, 2025 9:18 am
सीएमएस स्टेशन रोड शाखा के विद्यार्थियों की नेपाल भूकंप की रिपोर्टिंग व साइंस माडल में दिखी अद्भुत प्रतिभा

सीएमएस स्टेशन रोड शाखा के विद्यार्थियों की नेपाल भूकंप की रिपोर्टिंग व साइंस माडल में दिखी अद्भुत प्रतिभा

December 24, 2025 6:19 am
ठंड में सेवा की गर्माहट, रामपुर गांव में जरूरतमंदों को मिले कंबल

ठंड में सेवा की गर्माहट, रामपुर गांव में जरूरतमंदों को मिले कंबल

January 12, 2026 1:32 pm
सीतापुर में शोहदों से परेशान छात्रा ने पहले स्कूल छोड़ा फिर किया आत्मदाह

सीतापुर में शोहदों से परेशान छात्रा ने पहले स्कूल छोड़ा फिर किया आत्मदाह

January 5, 2026 8:13 am
सीआरपीएफ नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र अमेठी में 1659 नवआरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह सम्पन्न

सीआरपीएफ नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र अमेठी में 1659 नवआरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह सम्पन्न

January 10, 2026 9:16 am
भरतनगर में बीएलओ के मकान में लोहे का जाल काटकर चोरों ने उड़ाया सामान

भरतनगर में बीएलओ के मकान में लोहे का जाल काटकर चोरों ने उड़ाया सामान

December 25, 2025 3:56 pm
योगी सरकार का टीबी मुक्त प्रदेश की ओर बड़ा कदम

योगी सरकार का टीबी मुक्त प्रदेश की ओर बड़ा कदम

January 16, 2026 11:14 am
NEET PG 2025: कट-ऑफ में भारी कटौती पर डॉक्टरों में घमासान

NEET PG 2025: कट-ऑफ में भारी कटौती पर डॉक्टरों में घमासान

January 16, 2026 10:39 am
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो ने ट्रंप को सौंपा नोबेल शांति पुरस्कार

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो ने ट्रंप को सौंपा नोबेल शांति पुरस्कार

January 16, 2026 10:35 am
आरसीबी का शानदार प्रदर्शन जारी, मुंबई इंडियंस को हार से लगा बड़ा झटका

आरसीबी का शानदार प्रदर्शन जारी, मुंबई इंडियंस को हार से लगा बड़ा झटका

January 16, 2026 10:31 am
विदेशी पूंजी के प्रवाह से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, डालर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत हुआ रुपया

घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

January 16, 2026 10:25 am
अयोध्या में आज आएंगी राज्यपाल, श्रीराम की 35 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा के करेंगी अनावरण

अयोध्या में आज आएंगी राज्यपाल, श्रीराम की 35 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा के करेंगी अनावरण

January 16, 2026 10:22 am
धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश

योगी मॉडल से बदली खेती की तस्वीर

January 16, 2026 10:18 am
आज का पंचांग, जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 16 जनवरी 2026 दिन: शुक्रवार

January 16, 2026 10:10 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

योगी सरकार का टीबी मुक्त प्रदेश की ओर बड़ा कदम

योगी सरकार का टीबी मुक्त प्रदेश की ओर बड़ा कदम

January 16, 2026 11:14 am
NEET PG 2025: कट-ऑफ में भारी कटौती पर डॉक्टरों में घमासान

NEET PG 2025: कट-ऑफ में भारी कटौती पर डॉक्टरों में घमासान

January 16, 2026 10:39 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In