मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन, गौ रक्षा, धर्म और समाज से जुड़े मुद्दों पर करेंगे संबोधन
भदैया( सुलतानपुर): लम्भुआ क्षेत्र में आज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत के लिए नगर सहित आसपास के गांवों में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य महाराज आज लम्भुआ पहुंचेंगे, जहां वे मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और गौ रक्षा, धर्म तथा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लोगों को संबोधित करेंगे।
महाराज के आगमन की सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल, धर्मप्रेमी और स्थानीय नागरिक स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ विशेष सजावट की जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग लम्भुआ पहुंचेंगे। इसे देखते हुए बाजार और मंदिर परिसर में काफी भीड़ रहने की संभावना जताई जा रही है। महाराज के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग उनके दर्शन के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
























