स्मृतियों को एकत्रित कर डिजिटल प्रदर्शनी का किया जाएगा आगाज
रायबरेली,संवाददाता : गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान रायबरेली में अटल जन्म शताब्दी वर्ष 2024- 25 के संबंध में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने संयुक्त रूप से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूप रेखा का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले के प्रबुद्ध जन, विशिष्ट व्यक्ति, बीजेपी कार्यकर्ता जिनके पास अटल जी के साथ काम करने उनके जीवन वृत पर पुस्तक लिखने वाले अटल जी के साथ जुडी स्मृतियां, अखबारों की कटिंग, कोई दस्तावेज, ऑडियो वीडियो क्लिप अथवा अटल जी से संबंधित कोई भी स्मृति हो तो भाजपा कार्यालय तक पहुंचाएं। इन स्मृतियों को एकत्रित कर डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा एवं उक्त सामग्री उपलब्ध कराने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र सहसंयोजक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र दिलीप द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह दाढ़ी, भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सुधा अवस्थी,विजय सिंह टप्पू, शरद सिंह, जन्मेजय सिंह, अनुज मौर्य एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।