भतीजे अखिलेश को जय नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोके जाने पर भड़के सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को जय नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोकने के प्रयास करने पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग क्रांतिकारियों का सम्मान नहीं कराना चाहते हैं। प्रदेश सरकार पुलिस के दम पर चक्रव्यूह रच रही है।
भाजपा नहीं करना चाहती क्रांतिकारियों का सम्मान
शिवपाल यादव ने कहा कि ‘‘मेरी राष्ट्रीय अध्यक्ष से गुजारिश है कि वह जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति की तरह भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए नई क्रांति चलाएं। राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को माल्यार्पण करने से रोकना दमनकारी कदम है, जिसे कहीं से भी न्यायोचित नहीं कहा जा सकता है। आज जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर समाजवादियों को माल्यार्पण करना था, लेकिन भाजपा कि प्रदेश सरकार पुलिस की दम पर जो दमन चक्र चला रही है, वहां जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण हो जाता, देश के महान लोग जेपी से लेकर अन्य उन सभी का सम्मान हो जाता, सरकार महापुरुषों का सम्मान नहीं करने देना चाहती है क्या बिगड़ जाता, समाजवादी पार्टी के लोग तो केवल माल्यार्पण ही तो कर देते।