मौत के कारणों का नहीं चल सका पता, मौके पर मण्डलायुक्त डीएम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी रहे मौजूद
अयोध्या : अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अयोध्या के एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वो अपने कमरे में मृत पाए गए हैं। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पाकर मौके पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं। मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी है। एडीएम का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की उम्र 58 साल थी। वह कई दिन से बीमार चल रहे थे। ब्रेन हेमरेज या हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की तरफ से अभी मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि कमरे में चारों तरफ फर्श पर खून फैला हुआ था। एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु पर फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “ये घटना बहुत दर्दनाक है। दिल को दहलाने वाली घटना है। वो बहुत अच्छे अधिकारी थे, जनता में उनकी बहुत लोकप्रियता थी।