• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Thursday, March 26, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » तहव्वुर राणा खोलेगा मुंबई हमले के छिपे राज, एनआईए चाहती है इन दस सवालों के जवाब

तहव्वुर राणा खोलेगा मुंबई हमले के छिपे राज, एनआईए चाहती है इन दस सवालों के जवाब

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
April 12, 2025 10:28 am

166 लोगों की हत्या के बाद राणा ने साजिश में अहम भूमिका निभाने वाले हेडली से की थी बात

मुंबई,संवाददाता : मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर एनआईए मुंबई हमले को लेकर पूछताछ कर रही है। अमरीकी न्याय विभाग ने राणा को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई हमले में 166 लोगों की हत्या के बाद तहव्वुर राणा ने साजिश में अहम भूमिका निभाने वाले डेविड हेडली से बात की थी। उसने बातचीत में हमले को सही ठहराते हुए कहा था कि भारतीय इसी के लायक हैं।

एनआईए ने राणा के खिलाफ दर्ज किए कई मामले

अमरीकी अधिकारियों के मुताबिक राणा ने मुंबई पर हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के नौ आतंकियों की प्रशंसा की थी, जो हमले में मारे गए थे। राणा ने कहा था कि उन्हें पाकिस्तान में निशान-ए-हैदर दिया जाना चाहिए। यह पाकिस्तान का युद्ध में वीरता के लिए दिए जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। एनआईए ने तहव्वुर राणा पर आपराधिक साजिश रचने, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने, हत्या और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है।

दैनिक पूछताछ डायरी

एनआईए के अधिकारियों ने सुबह करीब दस बजे सीलबंद कमरे में राणा से पूछताछ शुरू की। इस दौरान दैनिक पूछताछ डायरी रखी जाएगी, जिसमें हर बातचीत और जवाब का विवरण होगा। केस डायरी के हिस्से के रूप में इसे शामिल किया जाएगा। हर 48 घंटे में उसकी मेडिकल जांच की जाएगी। राणा खुद को नुकसान पहुंचाा सकता है। इसको लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। राणा से हेडली से संबंध, लश्कर-ए-तैयबा से रिश्ता और हमले के संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

14 गुणा 14 के सेल में रखा

सूत्रों के मुताबिक पटियाला हाउस कोर्ट की ओर से राणा को 18 दिन की हिरासत में सौंपे जाने के बाद एनआईए मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर 14 गुणा 14 के सेल में रखा गया है। सेल में दो सीसीटीवी कैमरे, एक बिस्तर और एक शौचालय है। डिजिटल सुरक्षा की कई लेयर बनाई गई हैं। सेल के बाहर अत्याधुनिक हथियारों के साथ 24 घंटे सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है। सेल में सिर्फ 12 अधिकारियों को जाने की अनुमति है।

इन सवालों के जबाव चाहिए एनआईए को

1 मुंबई हमले के समय राणा कहां था?

2 8 नवंबर से 21 नवंबर, 2008 के बीच वह भारत क्यों आया? कहां गया और किससे मिला?

3 डेविड हेडली के साथ कैसे संबंध थे, उसने उसके लिए फर्जी वीजा हासिल करने में मदद क्यों की?

4 हेडली ने भारत यात्रा के दौरान राणा को किस प्रकार की जानकारी दी थी?

5 क्या उसने हेडली के अलावा अन्य लोगों के साथ भी संपर्क स्थापित किया था? क्या इसमें लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान के आईएसआई नेटवर्क से जुड़े लोग भी शामिल थे?

6 वह लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद से कब और कैसे मिला? लश्कर के भर्ती के तरीके, वित्त पोषण के बारे में क्या जानकारी है?

7 लश्कर के प्रशिक्षण, वित्तपोषण और लक्ष्यों के चयन में पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की क्या भूमिका है?

8 उसे लश्कर-ए-तैयबा और हूजी (हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी) द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों की जानकारी है?

9 क्या हेडली ने राणा को आईएसआई से परिचित कराया था या मामला इससे उलट था?

10 आईएसआई का उद्देश्य क्या था? क्या मुंबई के ठिकानों को ही निशाना बनाया जाना था या अन्य भारतीय शहरों पर भी हमला करने की योजना थी?

Previous Post

हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम दिलाएंगे सभी कष्टों से मुक्ति, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

Next Post

दस साल में डॉलर मे सबसे बड़ी गिरावट, 15% तक लुढ़की वैल्यू

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

आयुष्मान योजना के नाम पर धोखाधड़ी: इलाज में लापरवाही से मरीज 40% विकलांग
प्रदेश

आयुष्मान योजना के नाम पर धोखाधड़ी: इलाज में लापरवाही से मरीज 40% विकलांग

March 24, 2026 7:49 am
मानहानि केस में राहुल गांधी ने दाखिल की आपत्ति भाजपा नेता ने लिया मौका 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई
प्रदेश

मानहानि केस में राहुल गांधी ने दाखिल की आपत्ति भाजपा नेता ने लिया मौका 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई

March 23, 2026 10:57 pm
समारोहपूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव शानदार प्रस्तुतियों से छात्रों ने मोहा मन
प्रदेश

समारोहपूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव शानदार प्रस्तुतियों से छात्रों ने मोहा मन

March 23, 2026 10:50 pm
त्रिसुंडी औद्योगिक क्षेत्र में नई पुलिस चौकी का लोकार्पण
अमेठी

त्रिसुंडी औद्योगिक क्षेत्र में नई पुलिस चौकी का लोकार्पण

March 23, 2026 10:43 pm
राम विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर
अमेठी

राम विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर

March 23, 2026 10:34 pm
पुलिस के सामने भाई ने तमंचे से बहन को मारी गोली
क्राइम

पुलिस के सामने भाई ने तमंचे से बहन को मारी गोली

March 23, 2026 8:03 pm
Next Post
दस साल में डॉलर मे सबसे बड़ी गिरावट, 15% तक लुढ़की वैल्यू

दस साल में डॉलर मे सबसे बड़ी गिरावट, 15% तक लुढ़की वैल्यू

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की बायोपिक का नया पोस्टर रिलीज

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की बायोपिक का नया पोस्टर रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अमेठी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी, भादर प्रमुख प्रवीण सिंह ने जताई भाजपा से उम्मीद

अमेठी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी, भादर प्रमुख प्रवीण सिंह ने जताई भाजपा से उम्मीद

March 16, 2026 8:35 am
अग्रेसर की एकता यादव ने रचा इतिहास

अग्रेसर की एकता यादव ने रचा इतिहास

March 3, 2026 9:50 am
सीआरपीएफ दिवस पर स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन

सीआरपीएफ दिवस पर स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन

March 7, 2026 12:28 pm
जायसवाल संगठन रामगंज टाट ने मनाया होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और एकता का दिया संदेश

जायसवाल संगठन रामगंज टाट ने मनाया होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और एकता का दिया संदेश

March 17, 2026 7:38 am
नहरपुर गांव में भव्य होली मिलन समारोह, 151 वृद्धजनों का हुआ सम्मान

नहरपुर गांव में भव्य होली मिलन समारोह, 151 वृद्धजनों का हुआ सम्मान

March 9, 2026 2:01 pm
जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

March 23, 2026 8:15 am
अमेठी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

अमेठी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

March 8, 2026 11:04 am
होली पर अमेठी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर

होली पर अमेठी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर

March 3, 2026 12:36 pm
आयुष्मान योजना के नाम पर धोखाधड़ी: इलाज में लापरवाही से मरीज 40% विकलांग

आयुष्मान योजना के नाम पर धोखाधड़ी: इलाज में लापरवाही से मरीज 40% विकलांग

March 24, 2026 7:49 am
मानहानि केस में राहुल गांधी ने दाखिल की आपत्ति भाजपा नेता ने लिया मौका 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई

मानहानि केस में राहुल गांधी ने दाखिल की आपत्ति भाजपा नेता ने लिया मौका 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई

March 23, 2026 10:57 pm
समारोहपूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव शानदार प्रस्तुतियों से छात्रों ने मोहा मन

समारोहपूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव शानदार प्रस्तुतियों से छात्रों ने मोहा मन

March 23, 2026 10:50 pm
त्रिसुंडी औद्योगिक क्षेत्र में नई पुलिस चौकी का लोकार्पण

त्रिसुंडी औद्योगिक क्षेत्र में नई पुलिस चौकी का लोकार्पण

March 23, 2026 10:43 pm
राम विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर

राम विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर

March 23, 2026 10:34 pm
पुलिस के सामने भाई ने तमंचे से बहन को मारी गोली

पुलिस के सामने भाई ने तमंचे से बहन को मारी गोली

March 23, 2026 8:03 pm
ग्रामीण महिलाओं ने रचा इतिहास, 5000 करोड़ के दुग्ध कारोबार से बनी आत्मनिर्भर

ग्रामीण महिलाओं ने रचा इतिहास, 5000 करोड़ के दुग्ध कारोबार से बनी आत्मनिर्भर

March 23, 2026 7:55 pm
समस्तीपुर: दलसिंहसराय के छात्र ने इंटर साइंस में किया प्रदेश टॉप

समस्तीपुर: दलसिंहसराय के छात्र ने इंटर साइंस में किया प्रदेश टॉप

March 23, 2026 7:28 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

आयुष्मान योजना के नाम पर धोखाधड़ी: इलाज में लापरवाही से मरीज 40% विकलांग

आयुष्मान योजना के नाम पर धोखाधड़ी: इलाज में लापरवाही से मरीज 40% विकलांग

March 24, 2026 7:49 am
मानहानि केस में राहुल गांधी ने दाखिल की आपत्ति भाजपा नेता ने लिया मौका 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई

मानहानि केस में राहुल गांधी ने दाखिल की आपत्ति भाजपा नेता ने लिया मौका 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई

March 23, 2026 10:57 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In