आज ही के दिन बांग्लादेश, पाकिस्तान से अलग होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना
दिल्ली,संवाददाता : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं I
- 1631: इटली के विसुवियस पर्वत का ज्वालामुखी फटने से छह गांव तबाह हो गए, जिससे चार हजार से अधिक लोग मारे गए।
- 1733: अमेरिका में ब्रिटिशर्स के खिलाफ संग्राम शुरू हुआ, जिसे बोस्टन टी-पार्टी कहा जाता है।
- 1920: चीन के कान्सू प्रांत में भीषण भूकंप आने से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत।
- 1945: जापान के दो बार प्रधानमंत्री रहे फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने के बजाय आत्महत्या कर ली।
- 1951: हैदराबाद में सालारजंग संग्रहालय की स्थापना की गई।
- 1960: न्यूयॉर्क शहर, अमेरिका में दो विमानों के टकराने से 136 लोगों की मौत।
- 1971: भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच युद्धविराम पर सहमति के बाद पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
- 1985: कलपक्कम में देश के पहले फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर ने काम करना शुरू किया।
- 2009: जेम्स कैमरन ने विज्ञान पर आधारित फिल्म ‘अवतार’ का निर्माण किया, जिसने दुनियाभर में 2.7 अरब डॉलर की कमाई की।
- 2012: दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। इस घटना से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए, और बाद में पीड़िता ने दम तोड़ दिया। दोषियों को फांसी की सजा दी गई।
- 2014: तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों ने पेशावर के एक स्कूल पर हमला किया, जिसमें 150 लोग मारे गए, जिनमें 134 बच्चे थे।