जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला रहे मौजूद
जम्मू, संवाददाताः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर की राजधानी जम्मू में रेलवे मंडल का आज उद्घाटन किया है। यह देश में पहला उच्च हिमालयी रेलवे मंडल है। मोदी ने यहां आयोजित कार्यक्रम में वीडियो लिंक के माध्यम से जम्मू रेल मंडल के अलावा ओडिशा के रायगढ़ रेलवे मंडल और आंध्रप्रदेश के चेर्नापल्ली में नये टर्मिनल स्टेशन भवन का उद्घाटन किया। यहां कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, रेल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, जम्मू कश्मीर सरकार में मंत्री सतीश शर्मा, जम्मू के सांसद जुगलकिशोर शर्मा, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक वर्मा और फिरोज़पुर रेल मंडल प्रबंधक संजय साहू उपस्थित थे।