• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Monday, March 2, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के सेट पर साझा कीं यादें

अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के सेट पर साझा कीं यादें

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
January 2, 2026 8:53 am

‘शोले’ से लेकर ‘इक्कीस’ तक, धर्मेंद्र की यादें बनी प्रेरणा

नई दिल्ली, संवाददाता : ‘‘शोले’’ जैसी मशहूर फिल्म में महान अभिनेता धर्मेंद्र के साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के एक विशेष कार्यक्रम में अपने दिवंगत सह-कलाकार को याद करते हुए भावुक हो गये।

केबीसी के इस विशेष एपिसोड में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की टीम पहुंची थी। धर्मेंद्र का नवंबर में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। फिल्म में धर्मेंद्र ने अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका निभाई है। अरुण खेत्रपाल इतिहास में परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के जवान थे। वह भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान केवल 21 वर्ष की आयु में शहीद हो गये थे। फिल्म में बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है।

बच्चन ने कहा कि ‘‘इक्कीस’’ धर्मेंद्र की अपने अनगिनत प्रशंसकों के लिए छोड़ी गई आखिरी अनमोल याद है। उन्होंने कहा, ‘‘एक कलाकार अपनी आखिरी सांस तक कला का प्रदर्शन करना चाहता है। मेरे मित्र, मेरे परिवार जैसे आदर्श धर्मेंद्र देओल जी ने यही किया। धरम जी सिर्फ एक इंसान नहीं थे, वह एक एहसास थे और एहसास कभी आपको छोड़कर नहीं जाता। वह याद बन जाता है, एक आशीर्वाद बन जाता है जो आपको आगे बढ़ते रहने की ताकत देता है।’’

अभिनेता जयदीप अहलावत ने कहा कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ काफी समय बिताने का मौका मिला क्योंकि दोनों ने साथ में कई सीन किए थे। अहलावत फिल्म में एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी वह सेट पर होते थे, तो ऐसा कभी नहीं लगता था कि आप किसी बड़े स्टार के साथ बैठे हैं। ऐसा लगता था कि वह आपके परिवार का ही हिस्सा हैं।’’

इसके बाद बच्चन ने फिल्म ‘‘शोले’’ के सेट से धर्मेंद्र के बारे में एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा, ‘‘हम बेंगलुरु में ‘शोले’ की शूटिंग कर रहे थे। उनमें एक खास शारीरिक ताकत थी। वह पहलवान जैसे मजबूत हीरो थे। फिल्म (शोले) में मौत वाले सीन में जो दर्द आपने पर्दे पर देखा वह असल लगता था। उन्होंने मुझे इतनी जोर से पकड़ा कि वह दर्द अपने आप स्वाभाविक अभिनय बन गया।’’ फिल्म ‘‘इक्कीस’’ बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Previous Post

हर्षोल्लास के साथ लोगों ने किया नववर्ष का स्वागत

Next Post

मेजर की बेटी के 7 करोड़ के मकान पर जाली दस्तावेज़ से कब्जा

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

खूबसूरत बाल और त्वचा के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, पूरी नींद जरूरी
मनोरंजन

खूबसूरत बाल और त्वचा के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, पूरी नींद जरूरी

January 26, 2026 12:46 pm
WPL 2026: का भव्य आगाज, यो यो हनी सिंह ने जमाया रंग
खेल

WPL 2026: का भव्य आगाज, यो यो हनी सिंह ने जमाया रंग

January 10, 2026 10:44 am
बॉर्डर 2 को लेकर रिकॉर्ड-ब्रेक की बहस पर निधि दत्ता का बड़ा बयान
मनोरंजन

बॉर्डर 2 को लेकर रिकॉर्ड-ब्रेक की बहस पर निधि दत्ता का बड़ा बयान

January 5, 2026 8:46 am
पीएम मोदी और सीएम योगी के हाथों काशी में वॉलीबॉल महाकुंभ का शुभारंभ
खेल

पीएम मोदी और सीएम योगी के हाथों काशी में वॉलीबॉल महाकुंभ का शुभारंभ

January 3, 2026 11:18 am
महाकाल के दरबार में नुसरत भरूचा, भस्म आरती में हुईं शामिल तो आग बबूला हुए मौलाना
प्रदेश

महाकाल के दरबार में नुसरत भरूचा, भस्म आरती में हुईं शामिल तो आग बबूला हुए मौलाना

December 31, 2025 10:05 am
फायर एंड ऐश की भारत में मजबूत शुरुआत, 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म
मनोरंजन

फायर एंड ऐश की भारत में मजबूत शुरुआत, 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म

December 24, 2025 9:17 am
Next Post
मेजर की बेटी के 7 करोड़ के मकान पर जाली दस्तावेज़ से कब्जा

मेजर की बेटी के 7 करोड़ के मकान पर जाली दस्तावेज़ से कब्जा

बहराइच में एक और भेड़िया हुआ ढेर, लेकिन दहशत अब भी बरकरार

बहराइच में एक और भेड़िया हुआ ढेर, लेकिन दहशत अब भी बरकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

February 19, 2026 9:26 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग

आज का पंचांग दिनांक 02 मार्च 2026 दिन – सोमवार

March 2, 2026 8:51 am
सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार

सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार

March 1, 2026 10:02 am
ईडन गार्डन्स में आज भारत-वेस्टइंडीज की करो या मरो भिड़ंत

ईडन गार्डन्स में आज भारत-वेस्टइंडीज की करो या मरो भिड़ंत

March 1, 2026 9:41 am
खौलते पानी में झुलसी सात वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत

खौलते पानी में झुलसी सात वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत

March 1, 2026 9:27 am
होली से पहले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू कीमतें स्थिर

होली से पहले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू कीमतें स्थिर

March 1, 2026 9:15 am
होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक वितरित

होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक वितरित

March 1, 2026 9:06 am
दो बच्चों की माँ से दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी सिपाही जेल भेजा गया

दो बच्चों की माँ से दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी सिपाही जेल भेजा गया

March 1, 2026 8:51 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग

आज का पंचांग दिनांक 02 मार्च 2026 दिन – सोमवार

March 2, 2026 8:51 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In