• लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • सोशल ट्रेंडिंग
Sunday, July 13, 2025
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
    • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
    • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us

Home » सुंदरकांड से होता है दरिद्रता और दुःखों का दहन

सुंदरकांड से होता है दरिद्रता और दुःखों का दहन

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
August 5, 2024 8:39 pm
पंडित डॉ उमाशंकर मिश्रा

पंडित डॉ उमाशंकर मिश्रा

प्रतिदिन सुंदरकांड करने से व्यक्तित्व में आता है निखार, जीवन बनता है सुंदर

डॉ उमाशंकर मिश्र, (ज्योतिषाचार्य), लखनऊ: हनुमान जी का एक नाम सुंदर भी है। सुंदर कांड हनुमान जी का कांड है। उनके लिए कहा गया है कि..

‘सुंदरे सुंदरे राम: सुंदरे सुंदरीकथा।

सुंदरे सुंदरे सीता सुंदरे किम् न सुंदरम्।।’

 सुंदर कांड में मुख्य मूर्ति श्री हनुमान जी की ही रखी जानी चाहिए। इतना अवश्य ध्यान में रखना चाहिए कि हनुमान जी सेवक रूप से भक्ति के प्रतीक हैं, अत: उनकी अर्चना करने से पहले भगवान राम का स्मरण और पूजन करने से शीघ्र फल मिलता है। कोई व्यक्ति खो गया हो अथवा पति-पत्नी, साझेदारों के संबंध बिगड़ गए हों और उनको सुधारने की आवश्यकता अनुभव हो रही हो तो सुंदर कांड शीघ्र में कहा गया है-

‘सकल सुमंगलदायक, रघुनायक गुन गान।

सादर सुनहिं ते तरहिं, भवसिंधु बिना जलजान।।’

अर्थात् श्री रघुनाथ जी का गुणगान संपूर्ण सुंदर मंगलों का यानी सभी लौकिक एवं परलौकिक मंगलों को देने वाला है, जो इसे आदरसहित सुनेंगे, वे बिना किसी अन्य साधन के ही भवसागर को तर जाएंगे। । सुंदरकांड के नायक रूद्रावतार श्रीहनुमान  जी  हैं। अशांत मन वालों को शांति मिलने की अनेक कथाएं इसमें वर्णित हैं। इसमें रामदूत श्रीहनुमान के बल, बुद्धि और विवेक का बड़ा ही सुंदर वर्णन है। एक और श्रीराम की कृपा पाकर हनुमान जी अथाहसागर को एक ही छलांग में पार करके लंका में प्रवेश भी पा लेते हैं। बालब्रह्मचारी  हनुमान जी ने विरह – विदग्ध मां सीता को श्रीराम के विरह का वर्णन इतने भावपूर्ण शब्दों में सुनाया है कि स्वयं सीता अपने विरह को भूलकर राम की विरह वेदना में डूब जाती है। इसी कांड में  विभीषण  को भेदनीति, रावण को भेद और दंडनीति तथा भगवत्कृपा प्राप्ति का मंत्र भी हनुमान जी ने दिया है। अंतत: पवनसुत ने सीता जी का आशिर्वाद तो प्राप्त किया ही है, राम काज को पूरा करके प्रभु श्रीराम को भी विरह से मुक्त किया है और उन्हें युद्ध के लिए प्रेरित भी किया है। इस प्रकार सुंदरकांड नाम के साथ साथ इसकी कथा भी अति सुंदर है। अध्यात्मिक अर्थों में इस कांड की कथा के बड़े गंभीर और साधनामार्ग के उत्कृष्ट निर्देशन हैं। अत: सुंदरकांड आधिभौतिक, आध्यात्मिक एवं आधिदैविक सभी दृष्टियों से बड़ा ही मनोहारी कांड है। सुंदरकांड के पाठ को अमोघ अनुष्ठान माना जाता है ऐसा विश्वास किया जाता है कि सुंदरकांड के पाठ करने से दरिद्रता एवं दुःखों का दहन, अमंगलों संकटों का निवारण तथा गृहस्थ जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। पूर्णलाभ प्राप्त करने के लिए भगवान में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास होना जरूरी है।

Tags: dharmik
Previous Post

घर में अकेले रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या

Next Post

बांग्लादेश में तख्तापलट, शेख़ हसीना भारत लौटीं

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

अब सिर्फ यादों में है सावन की रुनझुन, डिजिटल युग में कजरी और आल्हा हुए ओझल
धर्म-कर्म/राशिफल

अब सिर्फ यादों में है सावन की रुनझुन, डिजिटल युग में कजरी और आल्हा हुए ओझल

July 13, 2025 8:53 am
घर का मंदिर कैसा होना चाहिए: जानिए छह प्रमुख वास्तु नियम
धर्म-कर्म/राशिफल

घर का मंदिर कैसा होना चाहिए: जानिए छह प्रमुख वास्तु नियम

July 13, 2025 8:29 am
आज का पंचांग
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग 13 जुलाई 2025

July 13, 2025 8:23 am
बोले योगी, यूपी अकेले भर सकता है देश-दुनिया का पेट
प्रदेश

अब 18 साल के युवा भी ले सकेंगे ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त लोन

July 12, 2025 5:05 pm
राष्ट्रीय राजमार्ग NH-56 बना समुंदर
लखनऊ

राष्ट्रीय राजमार्ग NH-56 बना समुंदर

July 12, 2025 4:49 pm
लखनऊ में एसटीएफ की बड़ी कामयाबी, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

लखनऊ में एसटीएफ की बड़ी कामयाबी, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

July 12, 2025 4:46 pm
Next Post
बांग्लादेश में तख्तापलट, शेख़ हसीना भारत लौटीं

बांग्लादेश में तख्तापलट, शेख़ हसीना भारत लौटीं

सीएम जनता दरबार से बाहर निकली और दुधमुंहे को सड़क किनारे लिटाकर पेट्रोल डाल लगा ली आग

सीएम जनता दरबार से बाहर निकली और दुधमुंहे को सड़क किनारे लिटाकर पेट्रोल डाल लगा ली आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
व्यक्तिगत लड़ाई के चलते लोधेश्वर महादेवा की पावन धरा को बदनाम करने का प्रयास

व्यक्तिगत लड़ाई के चलते लोधेश्वर महादेवा की पावन धरा को बदनाम करने का प्रयास

July 11, 2025 8:13 pm
हनुमान जी ने स्वप्न में निर्देशित किया और सिधौली के श्री सिद्धेश्वर महादेव धाम में सीताराम नाम संकीर्तन शुरू

हनुमान जी ने स्वप्न में निर्देशित किया और सिधौली के श्री सिद्धेश्वर महादेव धाम में सीताराम नाम संकीर्तन शुरू

June 18, 2025 8:14 am
ऊर्जा निगमों के निजीकरण पर उपभोक्ता परिषद ने सरकार से पूछे पांच सवाल

आज होगा बिजली कर्मियों का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन

July 2, 2025 11:00 am
हरदोई में महिला की दबंगई, पेट्रोल पंप स्टाफ के पिस्टल सटा बोली इतनी गोली मारूंगी कि घर वाले शिनाख्त नहीं कर पाएँगे

हरदोई में महिला की दबंगई, पेट्रोल पंप स्टाफ के पिस्टल सटा बोली इतनी गोली मारूंगी कि घर वाले शिनाख्त नहीं कर पाएँगे

June 16, 2025 4:46 pm
राजधानी के प्रथम पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय बने एडीजी जोन लखनऊ

राजधानी के प्रथम पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय बने एडीजी जोन लखनऊ

June 29, 2025 4:02 pm
जिम्मेदार नहीं चेते तो सिर्फ नक्शे में रह जाएगी ‘सगरा झील’

जिम्मेदार नहीं चेते तो सिर्फ नक्शे में रह जाएगी ‘सगरा झील’

July 6, 2025 11:45 am
बाप को रास न आई बेटी की उड़ान, झूठी शान में डूबे पिता ने गोलियों से बेटी के सपनों को कर दिया छलनी

बाप को रास न आई बेटी की उड़ान, झूठी शान में डूबे पिता ने गोलियों से बेटी के सपनों को कर दिया छलनी

July 11, 2025 11:53 am
खौफ हो तो ऐसा, पुलिस से बचने को हिस्ट्रीशीटर ने पहनी साड़ी, घूंघट उठते ही खुल गई पोल

खौफ हो तो ऐसा, पुलिस से बचने को हिस्ट्रीशीटर ने पहनी साड़ी, घूंघट उठते ही खुल गई पोल

June 20, 2025 9:17 pm
क्या भारत पर परमाणु हमला करने वाला था पाकिस्तान,  शहबाज शरीफ ने तोड़ी चुप्पी

क्या भारत पर परमाणु हमला करने वाला था पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने तोड़ी चुप्पी

July 13, 2025 9:21 am
सीएम भजनलाल का महत्वपूर्ण निर्णय, खनिज लीज धारकों को बड़ी राहत

सीएम भजनलाल का महत्वपूर्ण निर्णय, खनिज लीज धारकों को बड़ी राहत

July 13, 2025 9:16 am
अब सिर्फ यादों में है सावन की रुनझुन, डिजिटल युग में कजरी और आल्हा हुए ओझल

अब सिर्फ यादों में है सावन की रुनझुन, डिजिटल युग में कजरी और आल्हा हुए ओझल

July 13, 2025 8:53 am
घर का मंदिर कैसा होना चाहिए: जानिए छह प्रमुख वास्तु नियम

घर का मंदिर कैसा होना चाहिए: जानिए छह प्रमुख वास्तु नियम

July 13, 2025 8:29 am
आज का पंचांग

आज का पंचांग 13 जुलाई 2025

July 13, 2025 8:23 am
बोले योगी, यूपी अकेले भर सकता है देश-दुनिया का पेट

अब 18 साल के युवा भी ले सकेंगे ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त लोन

July 12, 2025 5:05 pm
राष्ट्रीय राजमार्ग NH-56 बना समुंदर

राष्ट्रीय राजमार्ग NH-56 बना समुंदर

July 12, 2025 4:49 pm
लखनऊ में एसटीएफ की बड़ी कामयाबी, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ में एसटीएफ की बड़ी कामयाबी, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

July 12, 2025 4:46 pm
Samwaddata

Follow Us

Categories

Breaking News Videos अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

क्या भारत पर परमाणु हमला करने वाला था पाकिस्तान,  शहबाज शरीफ ने तोड़ी चुप्पी

क्या भारत पर परमाणु हमला करने वाला था पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने तोड़ी चुप्पी

July 13, 2025 9:21 am
सीएम भजनलाल का महत्वपूर्ण निर्णय, खनिज लीज धारकों को बड़ी राहत

सीएम भजनलाल का महत्वपूर्ण निर्णय, खनिज लीज धारकों को बड़ी राहत

July 13, 2025 9:16 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In