आरोपित बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया…
महिला का ससुरालजन से मकान को कब्जे को लेकर था विवाद
अलीगढ़ः प्रदेश के अधिकांश थानों में असहाय लोगों की पीड़ा पुलिस के सामने कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। अलीगढ़ के खैर थाने में एक महिला को पुलिस के सामने ही उसके बेटे ने ही ज़िंदा जला डाला। थोड़ी ही देर में महिला आग की लपटों में घिर गई।बाद में पुलिस ने कंबल डालकर किसी तरह आग को क़ाबू किया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी, उसे बेहद नाज़ुक हालत में भर्ती कराया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित बेटे को हिरासत में लिया है।
फरियाद लेकर खैर थाने पहुंची थी महिला…आसपास मौजूद लोगों का कहना था कि महिला पिछले कई दिन से थाने के चक्कर लगा रही थी, सुनवाई तो दूर की बात पुलिस ने उससे तहरीर तक नहीं ली, जिसके चलते महिला बेहद आहत थी। महिला की सुनवाई न होने पर बेटे के हौसले बढ़े और घटना कर दी। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक़ तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। महिला का ससुरालजन से मकान को लेकर विवाद चल रहा था।
सम्पत्ति का है विवाद…
अलीगढ़ के ख़ैर थाने की पुलिस का कहना है कि संपत्ति विवाद के चलते थाने के अंदर ही बेटे ने पेट्रोल डालकर मां को जिंदा जला दिया। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। महिला काफी झुलस गई है, हालत गंभीर है। मां-बेटे में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वो थाने पहुंची थी। पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद हो गई।
महिला के हाथ में थी बोतल, बेटे ने दिखाया लाईटर महिला के हाथ में पेट्रोल की बोतल थी, बेटे ने अचानक लाईटर दिखा दिया, महिला आग का गोला बन गई, बेटा वीडियो बनाता रहा।