एस आई आर की प्रगति की जानकारी लेने के साथ मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता की पड़ताल की
अमेठी, संवाददाता : जिला समन्वयक -मध्यान्ह भोजन योजना अरूण त्रिपाठी ने विकास खंड भादर में दस मतदेय स्थलों पर एस आई आर की प्रगति की जानकारी लेने के साथ स्कूलों का भी निरीक्षण किया। जिला समन्वयक ने शिक्षकों से एम डी एम रिपोर्ट लेने के साथ रसोईयों की समस्याएं भी सुनीं। मतदेय स्थलों और स्कूलों के निरीक्षण के बाद जिला समन्वयक ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बी ई ओ शिवकुमार यादव और बी आर सी स्टाफ के साथ बैठक कर बुधवार को एस आई आर अभियान के अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के संग्रह और फीडिंग के बारे में जानकारी ली।
जिला समन्वयक ने कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय रतापुर,मंगरा, नरहर पुर पश्चिम पुर में मतदेय स्थलों पर एस आई आर की प्रगति की जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय नरहर पुर में स्वयं भोजन करके एम डी एम की गुणवत्ता का परीक्षण किया। नरहर पुर के बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय भावा पुर और मवईया का निरीक्षण किया। चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज में बूथ लेवल अधिकारियों से मिलकर एस आई आर की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला समन्वयक के साथ एम आई एस इंचार्ज अनिल यादव,एस आई आर इंचार्ज सलिल मिश्र, दिनेश यादव, भ्रमण सहयोगी धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।



















