यह रूट व्यापारिक यात्रियों और पर्यटकों दोनों की जरूरतों को पूरा करेगा
मुंबई,संवाददाता : देश की प्रमुख घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने शनिवार को मुंबई से पंजाब के आदमपुर (जालंधर) के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 2 जुलाई 2025 से शुरू होगी।
आदमपुर बना इंडिगो का 92वां घरेलू गंतव्य
इंडिगो ने बताया कि आदमपुर कंपनी का 92वां घरेलू और 77वां समग्र गंतव्य बन गया है। मुंबई से आदमपुर की यह सीधी उड़ान, एयरलाइन का 55वां घरेलू कनेक्शन है। एयरलाइन का कहना है कि यह मार्ग कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों को मुंबई महानगर के प्रमुख बंदरगाहों से जोड़ेगा, जिससे व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, यह रूट व्यापारिक यात्रियों और पर्यटकों—दोनों की जरूरतों को पूरा करेगा। “आदमपुर, मुंबई से हमारा 55वां घरेलू और 77वां समग्र गंतव्य बन गया है। हम देशभर में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने नेटवर्क का विस्तार करते रहेंगे।”
क्या होगा लाभ:
- पंजाब के यात्रियों को मुंबई तक आसान सीधी कनेक्टिविटी
- मुंबई के व्यापारियों को पंजाब के औद्योगिक केंद्रों से बेहतर जुड़ाव
- पर्यटकों के लिए सुविधाजनक यात्रा विकल्प