महज आठ दिन में सैमसन ने अपने प्रदर्शन से कहानी बदल दी
दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच रविवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के नायक रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, जिन्होंने दबाव भरे मुकाबले में नाबाद 97 रन की विस्फोटक पारी खेली।
कप्तान भी हुए नतमस्तक
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को जब जीत दिलाकर संजू सैमसन पवेलियन लौटे, तो सूर्यकुमार ने टोपी उतारकर और सिर झुकाकर उनका अभिवादन किया। गौरतलब है कि सुपर-8 से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का सवाल उठा था, तब कप्तान ने मुस्कुराते हुए इस पर हल्का-फुल्का जवाब दिया था। लेकिन महज आठ दिन में सैमसन ने अपने प्रदर्शन से कहानी बदल दी।
ग्रुप स्टेज में फ्लॉप रहे ओपनर
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत बतौर ओपनर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के साथ की थी।
- अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए।
- नामीबिया के खिलाफ संजू को मौका मिला, जहां उन्होंने 8 गेंद में 22 रन बनाए।
- पाकिस्तान के खिलाफ फिर से उन्हें बाहर कर अभिषेक को मौका दिया गया, लेकिन वे फिर शून्य पर आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले भी सैमसन को जगह नहीं मिली और भारत को हार का सामना करना पड़ा।
जिम्बाब्वे मैच से बदली तस्वीर
26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में रिंकू सिंह की अनुपस्थिति में सैमसन को मौका मिला।
उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन की तेज पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद उनका प्लेइंग इलेवन में स्थान लगभग तय हो गया।
ग्रुप स्टेज में फ्लॉप रहे ओपनर
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत बतौर ओपनर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के साथ की थी।
- अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए।
- नामीबिया के खिलाफ संजू को मौका मिला, जहां उन्होंने 8 गेंद में 22 रन बनाए।
- पाकिस्तान के खिलाफ फिर से उन्हें बाहर कर अभिषेक को मौका दिया गया, लेकिन वे फिर शून्य पर आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले भी सैमसन को जगह नहीं मिली और भारत को हार का सामना करना पड़ा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 97* रन की ऐतिहासिक पारी

1 मार्च को वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने जल्दी-जल्दी पांच विकेट गंवा दिए — अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या आउट हो चुके थे। लेकिन दूसरी छोर पर संजू सैमसन डटे रहे।
- 50 गेंद
- 12 चौके
- 4 छक्के
- नाबाद 97 रन सैमसन ने 19.2 ओवर में भारत का स्कोर 5 विकेट पर 199 रन पहुंचाकर 5 विकेट से जीत दिला दी। बैक टू बैक छक्का और चौका लगाकर उन्होंने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।