कुश्ती रैंकिंग सीरीज़ 2025 में भारत की बड़ी कामयाबी
बुडापेस्ट : भारत की युवा महिला पहलवान हर्षिता ने हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे पॉलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल 2025 कुश्ती टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। यह टूर्नामेंट साल की चौथी और अंतिम कुश्ती रैंकिंग सीरीज है।
स्वर्ण के सफर में दमदार प्रदर्शन:
हर्षिता ने नॉर्डिक सिस्टम में हुए मुकाबलों में दमखम दिखाया और फाइनल में चार बार की एशियन चैंपियन जमिला बाकबर्गेनोवा (कजाकिस्तान) को हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने फ्रांस की पॉलीन लेकारपेंटियर को डिसक्वालिफिकेशन के जरिए केसिया बुराकोवा को फॉल के आधार पर मात दी।
भारत को मिला कुल छह पदक:
शुक्रवार को भारत की झोली में
- 2 स्वर्ण (अंतिम पंघाल और हर्षिता)
- 1 रजत (नेहा सांगवान)
- 1 कांस्य (नीलम)
पदक आए। इससे पहले पहले दिन भारत के सुजीत कलकल (स्वर्ण) और राहुल (कांस्य) ने भी पदक जीते थे।
महत्वपूर्ण प्रतियोगिता:
यह टूर्नामेंट सितंबर में क्रोएशिया के जाग्रेब में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए रैंकिंग अंक जुटाने का आखिरी मौका है। हर्षिता की यह जीत भारतीय महिला कुश्ती के लिए प्रेरणास्रोत बनी है और आने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी।