• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Sunday, February 15, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » झांसी मे पूर्व प्रधान ने गर्लफ्रेंड को सात टुकड़ों मे काटा, तीन कुएं और चार नदी मे फेंके

झांसी मे पूर्व प्रधान ने गर्लफ्रेंड को सात टुकड़ों मे काटा, तीन कुएं और चार नदी मे फेंके

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
August 21, 2025 1:48 pm

पति से अनबन के बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन वह भी नहीं चली

झांसी, संवाददाता : झांसी जिले के किशोरपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं से महिला का धड़ बोरे में बंद हालत में बरामद हुआ। सिर और पैर गायब होने के कारण शव की पहचान मुश्किल हो गई थी, लेकिन पुलिस की 18 टीमों की गहन जांच के बाद मृतका की पहचान मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की रहने वाली रचना यादव (35) के रूप में हुई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह दिल दहला देने वाली हत्या टोड़ीफतेहपुर के महेवा गांव के पूर्व प्रधान संजय पटेल ने अपने भतीजे संदीप पटेल और एक अन्य साथी प्रदीप अहिरवार के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने संजय और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रदीप फरार है।

प्यार, पैसों की मांग और फिर ब्लैकमेलिंग

रचना यादव विवाहित थी और उसके दो बच्चे हैं। पति से अनबन के बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन वह भी नहीं चली। वर्ष 2023 में रचना ने अपने दूसरे पति शिवराज यादव और उसके भाई पर बलात्कार व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। इसी मुकदमे की पैरवी के दौरान उसकी मुलाकात संजय पटेल से हुई। संजय ने उसकी मदद की और दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया।

जांच के अनुसार, रचना संजय से लगातार पैसों की मांग कर रही थी और उस पर शादी करने का दबाव भी बना रही थी। संजय पहले से विवाहित था और रचना की मांगों से परेशान होकर उसने उसे मारने की साजिश रच डाली।

हत्या की खौफनाक साजिश

9 अगस्त को संजय, उसका भतीजा संदीप और साथी प्रदीप रचना को घुमाने के बहाने कार में ले गए। रास्ते में ही संजय ने कार के अंदर गला घोंटकर रचना की हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने शव को किशोरपुरा गांव के एक कुएं के पास ले जाकर धारदार हथियार से सात टुकड़ों में काटा। शव के टुकड़ों को तीन बोरियों में भरकर कुएं में फेंक दिया गया, जिनमें ईंटें भी डाली गईं ताकि टुकड़े पानी में तैर न सकें। सिर और पैर सहित चार टुकड़े उन्होंने रेवन गांव के पास नदी में फेंक दिए।

शव की पहचान और खुलासा

13 अगस्त को किसान विनोद पटेल ने कुएं से आ रही बदबू पर ध्यान दिया और पुलिस को सूचना दी। कुएं से दो बोरियां मिलीं, जिनमें शव के बीच वाले हिस्से थे। सिर और पैरों की अनुपस्थिति के कारण पहचान मुश्किल थी। जांच के दौरान पुलिस महेवा गांव पहुंची, जहां एक व्यक्ति ने शव को रचना यादव होने की आशंका जताई। बाद में रचना के भाई ने उसकी पुष्टि की।

रचना के भाई ने बताया कि हत्या के बाद संजय ने उसे फोन कर यह स्वीकारा था कि उसने रचना की हत्या कर दी है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने संजय और संदीप को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर नदी से बाकी टुकड़े भी बरामद कर लिए गए।

Previous Post

बाबरी विध्वंस पर दिया सीएम पद से इस्तीफा, राम मंदिर आंदोलन ने कल्याण सिंह को बनाया ‘हिंदू हृदय सम्राट’

Next Post

बिहार का एक ऐसा जिला जहां दस में से छह विधानसभा सीटों पर 20-35 वर्षो से है एक ही परिवार का कब्जा

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

हनुमान घाट को 1.71 करोड़ की सौगात
प्रदेश

हनुमान घाट को 1.71 करोड़ की सौगात

February 15, 2026 10:28 am
कांग्रेसियों ने लम्भुआ में निकाली पदयात्रा
प्रदेश

कांग्रेसियों ने लम्भुआ में निकाली पदयात्रा

February 15, 2026 10:19 am
यूपीएमआरसी ने जारी किया लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के लिए वसंत कुंज डिपो का दूसरा टेंडर
देश

यूपीएमआरसी ने जारी किया लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के लिए वसंत कुंज डिपो का दूसरा टेंडर

February 13, 2026 11:53 am
हिसाब मांगने पर बेरहमी से पिटाई, आईसीयू में तीन दिन बाद साले की मौत
प्रदेश

हिसाब मांगने पर बेरहमी से पिटाई, आईसीयू में तीन दिन बाद साले की मौत

February 12, 2026 8:54 pm
कोसी बैराज के जीर्णोद्धार में तेजी, बरसात से पहले मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य
प्रदेश

कोसी बैराज के जीर्णोद्धार में तेजी, बरसात से पहले मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य

February 12, 2026 8:48 pm
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
प्रदेश

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

February 12, 2026 8:36 pm
Next Post
बिहार का एक ऐसा जिला जहां दस में से छह विधानसभा सीटों पर 20-35 वर्षो से है एक ही परिवार का कब्जा

बिहार का एक ऐसा जिला जहां दस में से छह विधानसभा सीटों पर 20-35 वर्षो से है एक ही परिवार का कब्जा

राजकीय विद्यालयों में छात्रों को मिलेगा 210 घंटे का कौशल प्रशिक्षण

राजकीय विद्यालयों में छात्रों को मिलेगा 210 घंटे का कौशल प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

January 23, 2026 8:30 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
फैमिली यूनिटी डे पर ‘मेनेज – ओपन डे’ का भव्य आयोजन

फैमिली यूनिटी डे पर ‘मेनेज – ओपन डे’ का भव्य आयोजन

February 15, 2026 11:13 am
अमेठी के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

अमेठी के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

February 15, 2026 10:33 am
हनुमान घाट को 1.71 करोड़ की सौगात

हनुमान घाट को 1.71 करोड़ की सौगात

February 15, 2026 10:28 am
कांग्रेसियों ने लम्भुआ में निकाली पदयात्रा

कांग्रेसियों ने लम्भुआ में निकाली पदयात्रा

February 15, 2026 10:19 am
सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक

सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक

February 14, 2026 10:28 am
सेना के कैप्टन के नेतृत्व से आधार सेवा केंद्र की व्यवस्था चाक-चौबंद

सेना के कैप्टन के नेतृत्व से आधार सेवा केंद्र की व्यवस्था चाक-चौबंद

February 13, 2026 7:15 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
यूपीएमआरसी ने जारी किया लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के लिए वसंत कुंज डिपो का दूसरा टेंडर

यूपीएमआरसी ने जारी किया लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के लिए वसंत कुंज डिपो का दूसरा टेंडर

February 13, 2026 11:53 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

फैमिली यूनिटी डे पर ‘मेनेज – ओपन डे’ का भव्य आयोजन

फैमिली यूनिटी डे पर ‘मेनेज – ओपन डे’ का भव्य आयोजन

February 15, 2026 11:13 am
अमेठी के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

अमेठी के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

February 15, 2026 10:33 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In