ग्राम पुरे लाल साहब मजरे गहरी के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
खीरों, रायबरेली,संवाददाता : थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर कुल 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान की गिरफ्तारी
अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में 20 फरवरी 2025 को पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार (36 वर्ष), विनोद (38 वर्ष) और सूरज (31 वर्ष) शामिल हैं। मनोज और विनोद श्री कृष्ण उर्फ श्रीकेशन के पुत्र हैं। सूरज हरिशंकर का पुत्र है। तीनों ग्राम पुरे लाल साहब मजरे गहरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें पुरे लाल साहब मजरे गहिरी के बाहर खंडजे के पास से गिरफ्तार किया। प्रत्येक आरोपी पर 12,500 रुपये का इनाम था। पुलिस इन्हें जेल भेज रही है।