कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर चोर को धर दबोचा
सुल्तानपुर, संवाददाता : कोतवाली नगर पुलिस ने डाकखाना चौराहा स्थित कैलाश आयुर्वेदिक औषधालय (वैद्यनाथ एजेंसी) में हुई चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद किए।
घटना की झलक
16/17 फरवरी की रात सिरवारा रोड निवासी दिनेश कुमार मिश्रा की दुकान का शटर तोड़ा गया, चोरी करीब 1.20 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज 17 फरवरी को कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर अभियान, मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सौरमऊ के पास अजीम कुरैशी को गिरफ्तार किया, बरामद: 36,160 रुपये नकद, आधार कार्ड, हथौड़ी, सब्बल, कटर और पेचकस आरोपी शातिर किस्म का अपराधी, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस समेत कई गंभीर मामलों में पहले से दर्ज मुकदमेआरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया






















