जिले का नाम रोशन करेंगे डा. अब्दुल हमीद
अमेठी, संवाददाता : भादर विकासखंड के टीकरमाफी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत डा. अब्दुल हमीद का चयन अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता–2026 के लिए हुआ है। उनके चयन से शिक्षा जगत और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
यह प्रतियोगिता 9 से 14 फरवरी 2026 तक स्पोर्ट्स कॉलेज कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़ (पंजाब) में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 14 सदस्यीय कबड्डी टीम की ओर से डा. अब्दुल हमीद प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। डा. अब्दुल हमीद के चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, प्रधानाचार्य धनंजय पांडेय, टीम मैनेजर सुनील कुमार, कोच रवि राठी सहित अनेक अधिकारियों व शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।























