घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर सुनकर कुएं से सभी को बाहर निकाला
मुंबई,संवाददाता : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई। जामखेड तालुका के जांबवडी रोड पर यह दुर्घटना घटी, जिससे चार लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, गाड़ी जब बैक हो रही थी, तब सड़क पर गिट्टी होने के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे कुएं में गिर गया। , लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान अशोक विठ्ठल शेलके (29), रामहरि गंगाधर शेलके (35), किशोर मोहन पवार (30) और चक्रपाणि सुनील बारस्कर (25) के रूप में हुई है। सभी मृतक जांबवडी गांव के रहने वाले थे। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुंरत मदद की, लेकिन दुर्भाग्यवश कोई भी जीवित नहीं बच सका। सभी को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जामखेड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है, और पुलिस इंस्पेक्टर महेश पाटिल इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, और ग्रामीणों में आक्रोश की भावना भी है।