पहली बार श्रद्धालुओं के लिए योगी सरकार की पहल, 1100 स्थायी व अस्थायी शौचालय भी बने
अयोध्या, संवाददाताः प्रयागराज 2025 महाकुंभ के दौरान अयोध्या में रूकने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने ख़ास प्रबंध किए हैं।यहां एक साथ दस हजार लोगों रूकने के इंतजाम हैं। नगर निगम ने जगह-जगह पेयजल, शौचालय व प्रकाश व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं। सभी व्यवस्थाएं 12 जनवरी से 28 फरवरी तक हैं।आश्रय स्थलों में 24 घंटे साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश तथा रात में अलाव की भी व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अयोध्या के प्रमुख मठ, मंदिरों के महंत व प्रबंधन से भी आश्रय प्रदान करने की अपील की जा रही है। अयोध्या धाम क्षेत्र में 24 घंटे सफाई के लिए 2277 कर्मी व 66 पर्यवेक्षकों को नियोजित किया गया है।
इसके अलावा 5 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन, 4 लिटर पिकर, घाटों की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रेशर वाशर एवं स्क्रबर प्रेशर वाशर आदि संसाधनों को सम्मिलित किया गया है। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन व बेहतर साफ-सफाई के लिए 86 वाहनों की व्यवस्था करायी गयी है। प्रमुख कार्यक्रम स्थल रामपैड़ी, रामकथा पार्क व घाट सहित समस्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था रहेगी। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी श्रद्धालु को कोई तकलीफ नहीं होगी। अयोध्या नगर निगम यहां आने वाले हर श्रद्धालुओं को महाकुम्भ जैसा आभास कराएगा।
रहेगी।
50 गैस हीटर श्रद्धालुओं को बचाएंगे ठंडी से
यहां नगर निगम ने 50 गैस हीटर के इंतजाम किए हैं। अयोध्या धाम व कैंट के सार्वजनिक स्थलों पर 28, पार्किंग स्थल पर 12, रैन बसेरे में सात व आश्रय स्थल पर तीन गैस हीटर के इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही अलाव की भी व्यवस्था रहेगी।