• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Monday, March 2, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » योगी बोले– मुगलों और अंग्रेजों ने लूटा, कांग्रेस-सपा ने पहचान छीनी

योगी बोले– मुगलों और अंग्रेजों ने लूटा, कांग्रेस-सपा ने पहचान छीनी

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
August 21, 2025 2:49 pm

एटा में श्री सीमेंट प्लांट का लोकार्पण, सीएम ने कहा– यूपी आज निवेश व विकास का नया गढ़

लखनऊ,संवाददाता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एटा में विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारत को पहले मुगलों ने लूटा, फिर अंग्रेजों ने कमजोर किया और जो कुछ बचा, उसे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अपने स्वार्थ की राजनीति में बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार की स्पष्ट नीति, ईमानदार नीयत और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की बदौलत उत्तर प्रदेश देश में विकास और निवेश का नया केंद्र बनकर उभरा है। सीएम योगी श्री सीमेंट समूह के 750 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक प्लांट के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस-सपा पर करारा प्रहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की नीयत कभी सबके विकास की नहीं रही। उन्होंने “साथ सबका लिया, लेकिन विकास सिर्फ अपने परिवार का किया।” उनके शासनकाल में व्यापारी असुरक्षित थे और बेटियां भय में जी रही थीं। आज केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की डबल इंजन सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र देकर देश-प्रदेश को नई पहचान दी है।

अपराधियों का अड्डा अब बना निवेश का केंद्र

सीएम ने कहा कि 8-9 साल पहले एटा अपराध और माफिया के गढ़ के रूप में बदनाम था। गरीबों की जमीनें छीनी जाती थीं, नागरिकों की सुनवाई नहीं होती थी। लेकिन आज वही एटा कानून व्यवस्था और उद्योग निवेश की नई पहचान बन चुका है। जवाहरपुर थर्मल प्लांट से 1500 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है और उसके बगल में श्री सीमेंट का नया संयंत्र स्थापित हुआ है। इस उद्योग से 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 3000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है।

रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की राह

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निवेश से सिर्फ रोजगार ही नहीं, बल्कि ट्रांसपोर्ट, व्यापार और वितरण से जुड़े हजारों परिवारों को भी आय का अवसर मिला है। यही है आत्मनिर्भर भारत और विकसित यूपी की मजबूत नींव। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस काल में सीमेंट तक कंट्रोल में मिलता था और आम आदमी को घर बनाना मुश्किल था। आज यूपी में पारदर्शी नीति और बेहतर औद्योगिक माहौल है।

भारत और यूपी की बढ़ती ताकत

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत कभी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन कांग्रेस और सपा की नीतियों से यह 2014 तक 11वें स्थान पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। योगी ने कहा कि 2017 में यूपी देश की सातवीं अर्थव्यवस्था था, आज दूसरे स्थान पर है। यह तब संभव हुआ जब सत्ता संरक्षित माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हुई और निवेशकों का भरोसा लौटा।

युवाओं को लाखों रोजगार

सीएम ने कहा कि प्रदेश अब तक 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित कर चुका है, जिनमें से 15 लाख करोड़ जमीन पर उतर चुके हैं। इससे 60 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला है। हाल ही में पुलिस विभाग में 60,244 युवाओं की भर्ती हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता योजना के तहत 70,000 युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण और पूंजी सहयोग दिया गया है ताकि वे अपना कारोबार शुरू कर सकें।

एटा की परंपरागत पहचान को बढ़ावा

सीएम ने कहा कि एटा न सिर्फ उद्योग और पावर प्लांट से जाना जाएगा, बल्कि ओडीओपी योजना के तहत जलेसर के घंटा और घुंघरू की परंपरागत पहचान को भी राष्ट्रीय मंच मिला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है और यूपी उसमें अहम भूमिका निभाएगा।

शहीदों के परिवारों के लिए योगदान

सीएम योगी ने कहा कि श्री सीमेंट केवल उद्योग ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व भी निभा रहा है। एटा यूनिट ने अब तक 183 शहीद परिवारों को मुफ्त सीमेंट उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि चित्रकूट में श्री सीमेंट ने 40 मेगावाट का ग्रीन एनर्जी प्लांट भी स्थापित किया है। सरकार ने उन्हें ओपन एक्सेस की सुविधा दी है ताकि वहां उत्पन्न बिजली का स्थानीय स्तर पर उपयोग हो सके।

अवलोकन और पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे प्लांट का अवलोकन किया, मशीनरी और उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया और कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, संजीव कुमार दिवाकर, वीरेंद्र सिंह लोधी, विपिन कुमार डेविड, आशीष यादव, श्री सीमेंट समूह के चेयरमैन हरि मोहन बांगड़ और प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी मौजूद रहे।

Tags: up government
Previous Post

राजकीय विद्यालयों में छात्रों को मिलेगा 210 घंटे का कौशल प्रशिक्षण

Next Post

एएनटीएफ ने गांजा तस्करों पर कसा शिकंजा, 90 किलो 70 ग्राम माल बरामद

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें
देश

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा
देश

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर
देश

मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

March 2, 2026 9:39 am
होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय
धर्म-कर्म/राशिफल

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार
क्राइम

सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार

March 1, 2026 10:02 am
खौलते पानी में झुलसी सात वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत
प्रदेश

खौलते पानी में झुलसी सात वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत

March 1, 2026 9:27 am
Next Post
एएनटीएफ ने गांजा तस्करों पर कसा शिकंजा, 90 किलो 70 ग्राम माल बरामद

एएनटीएफ ने गांजा तस्करों पर कसा शिकंजा, 90 किलो 70 ग्राम माल बरामद

मदरसा बोर्ड के कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने टोपी पहनने से किया इनकार! शिक्षकों ने किया हंगामा

मदरसा बोर्ड के कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने टोपी पहनने से किया इनकार! शिक्षकों ने किया हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

February 19, 2026 9:26 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

March 2, 2026 10:56 am
काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

March 2, 2026 9:45 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

March 2, 2026 9:39 am
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

March 2, 2026 9:30 am
होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग

आज का पंचांग दिनांक 02 मार्च 2026 दिन – सोमवार

March 2, 2026 8:51 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In