लखनऊ के खिलाड़ियों ने जीते छह स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक
लखनऊ,संवाददाता : चौक इनडोर स्टेडियम में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में लखनऊ स्थित वॉरियर्स – दि एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकेडमी की ओर से भाग लेने वाले ग्यारह खिलाड़ियों ने कुल छह स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर लखनऊ का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और मनोबल बढ़ाने में प्रशिक्षक पं. धीरज मिश्र और टीम प्रबंधक गौरव यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी:
- आदित्य कुमार
- आरोही
- सूर्यांश सिंह
- प्रत्यूष मोकाती
- अश्विका सिंह
- आयुष त्रिपाठी
रजत पदक विजेता:
- दक्ष गुप्ता
- रिशान्त यादव
कांस्य पदक विजेता:
- शिवांश त्रिपाठी
- अथर्व सिंह
- खुशी कन्नौजिया
एकेडमी के प्रशिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।