• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » श्रीअन्न बाजरे को बढ़ावा दे रही योगी सरकार, कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी मिल रहा किसानों को लाभ

श्रीअन्न बाजरे को बढ़ावा दे रही योगी सरकार, कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी मिल रहा किसानों को लाभ

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
July 20, 2025 10:01 am

उन्नत किस्मों पर अनुदान और एमएसपी पर खरीद से किसानों को मिल रही दोहरी ताकत

लखनऊ,संवाददाता : प्रदेश की योगी सरकार अब ‘श्रीअन्न’ बाजरे को ग्रामीण समृद्धि का मजबूत आधार बनाने की दिशा में अग्रसर है। पोषण से भरपूर बाजरा न केवल स्वास्थ्यवर्धक है बल्कि किसानों के लिए आय का भी उत्तम साधन बनता जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों को बाजरे की उन्नत संकर प्रजातियों के बीजों पर अनुदान दिया जा रहा है, जिससे लागत घट रही है और मुनाफा बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में लगभग 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाजरे की खेती की जाती है, जो धान और गेहूं के बाद सबसे ज्यादा बोई जाने वाली फसलों में से एक है। बाजरे में प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। वैज्ञानिक शोधों ने भी इसे मधुमेह नियंत्रण, हृदय स्वास्थ्य और पाचन सुधार में सहायक माना है।

कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी लाभदायक खेती

बाजरे की खेती उन जिलों में भी फायदेमंद साबित हो रही है जहां बारिश सामान्य से कम हुई है। प्रदेश के करीब 29 जिलों में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है। इन इलाकों में धान की जगह किसान 400–500 मिमी वर्षा में भी बाजरा उगा सकते हैं। अगस्त के मध्य तक बुवाई कर 80–85 दिनों में फसल तैयार हो जाती है, जिससे किसान समय पर रबी फसल भी बो सकते हैं।

उन्नत किस्में और अधिक उत्पादन

बाजरे की 86M84, बायो-8145, NBH-5929 और धनशक्ति जैसी प्रजातियां 35 से 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज देने में सक्षम हैं। वहीं, कम लागत में उच्च बाजार मूल्य मिलने से किसानों को धान की अपेक्षा अधिक लाभ की संभावना बन रही है।

एमएसपी पर खरीद से बढ़ा भरोसा

सरकार ने वर्ष 2022-23 से बाजरे की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद शुरू की, जिससे किसानों को सुनिश्चित लाभ मिल रहा है। वहीं, राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से बीजों पर अनुदान देकर सरकार खेती की लागत घटा रही है।

भूमि शोधन भी जरूरी

कम उपजाऊ या असमतल भूमि में भी बाजरे की खेती की संभावनाएं हैं। ऐसे खेतों में ट्राइकोडरमा हारजीएनम 2% पाउडर की 2.5 किलो मात्रा से भूमि शोधन कर बीज उपचार करने की सलाह दी गई है।

कृषि विभाग की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खरीफ सीजन में जलवायु और भूमि की अनुकूलता के अनुसार बाजरे की खेती अपनाएं और सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अधिकतम उत्पादन और लाभ सुनिश्चित करें।

Previous Post

स्वच्छता को लेकर सतर्क खाद्य विभाग, लोधेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर चलाया गया निरीक्षण अभियान

Next Post

जमीन के नाम पर ‘बहू-बहू की जंग’, सास बनी ‘सत्ता की कुंजी’!

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

विदाई बजट है योगी सरकार का 10वां बजट: अखिलेश यादव का हमला
प्रदेश

विदाई बजट है योगी सरकार का 10वां बजट: अखिलेश यादव का हमला

February 11, 2026 6:15 pm
एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
अमेठी

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

February 10, 2026 3:44 pm
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश
देश

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

February 10, 2026 10:41 am
निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी
प्रदेश

निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी

February 10, 2026 10:38 am
कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास
देश

कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

February 10, 2026 10:30 am
अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत
देश

अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत

February 10, 2026 10:28 am
Next Post
जमीन के नाम पर ‘बहू-बहू की जंग’, सास बनी ‘सत्ता की कुंजी’!

जमीन के नाम पर 'बहू-बहू की जंग', सास बनी 'सत्ता की कुंजी'!

हिचकियों से शुरू हुई पीड़ा, काल ने छीन ली प्रतिभाशाली नंदिनी की सांसें

हिचकियों से शुरू हुई पीड़ा, काल ने छीन ली प्रतिभाशाली नंदिनी की सांसें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

January 23, 2026 8:30 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
फोरलेन हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक के सीने के आर-पार हुआ सरिया

फोरलेन हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक के सीने के आर-पार हुआ सरिया

January 15, 2026 9:41 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
रामगंज में महिला व्यापारियों को मिली नई पहचान, व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ का गठन

रामगंज में महिला व्यापारियों को मिली नई पहचान, व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ का गठन

February 3, 2026 8:31 am
टी20 विश्व कप 2026: नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, सुपर लीग में मजबूत शुरुआत का लक्ष्य

टी20 विश्व कप 2026: नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, सुपर लीग में मजबूत शुरुआत का लक्ष्य

February 11, 2026 6:23 pm
विदाई बजट है योगी सरकार का 10वां बजट: अखिलेश यादव का हमला

विदाई बजट है योगी सरकार का 10वां बजट: अखिलेश यादव का हमला

February 11, 2026 6:15 pm
एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

February 10, 2026 3:44 pm
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

February 10, 2026 10:41 am
निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी

निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी

February 10, 2026 10:38 am
कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

February 10, 2026 10:30 am
अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत

अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत

February 10, 2026 10:28 am
वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल: सीएम योगी

वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल: सीएम योगी

February 10, 2026 10:20 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

टी20 विश्व कप 2026: नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, सुपर लीग में मजबूत शुरुआत का लक्ष्य

टी20 विश्व कप 2026: नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, सुपर लीग में मजबूत शुरुआत का लक्ष्य

February 11, 2026 6:23 pm
विदाई बजट है योगी सरकार का 10वां बजट: अखिलेश यादव का हमला

विदाई बजट है योगी सरकार का 10वां बजट: अखिलेश यादव का हमला

February 11, 2026 6:15 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In