संस्था द्वारा समाज सेवा, गुरुकुल उत्थान और सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रयास
लखनऊ,संवाददाता : सनातन धर्म के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित संस्था सनातन महापरिषद (भारत) का 13वां स्थापना दिवस सोमवार को राजधानी के रिशिता मैनहैटन परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों व धर्मप्रेमियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मार्गदर्शक सी.एम. सिंह, सतीश मयलारप्पू तथा डॉ. एस.एन. खन्ना (डायरेक्टर, एस्कॉर्ट्स, नई दिल्ली) उपस्थित रहे।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एम. पाण्डेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जय प्रकाश पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार शर्मा समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। संस्था के उत्तर प्रदेश प्रकोष्ठ से प्रदेश संगठन मंत्री (महिला प्रकोष्ठ) बबिता राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद कुमार राय, डा. रामानुज वर्मा (C.M.O.) और श्रीमती दिव्या वर्मा (डायरेक्टर, सुशैन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष मनोज ईष्टवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक भारद्वाज, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संगठन मंत्री कंचन सुंडली, मंहत दिलीप सिंह रावत (विधायक लैंसडाउन) भी समारोह में शामिल हुए।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सोम प्रकाश गौड़, उ.प्र. नॉन ओलम्पिक खेल संघ के महासचिव ए.के. सक्सेना और कर्मठ सदस्य जयदेव नन्दन की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बताया गया कि सनातन महापरिषद निर्धनों को निशुल्क चिकित्सा, शैक्षिक सहायता, गुरुकुलों का जीर्णोद्धार, धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सनातन सिद्धांतों को समाज में पहुंचाने का कार्य कर रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एम. पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था “एक भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है और आगे भी सनातन हित व राष्ट्रहित में निस्वार्थ सेवा करती रहेगी। कार्यक्रम का समापन देश और सनातन धर्म के उत्कर्ष की कामना के साथ किया गया।