अयोध्या कैंट एवं आनंद विहार टर्मिनल के बीच होगा संचालन
लखनऊ,संवाददाता : अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस 22425/22426 में अब 20 कोच हाेंगे, अभी तक इसमें 16 डिब्बे ही लगते थे। कोच बढ़ने से ट्रेन में सीटों में संख्या लगभग 300 बढ़ जाएगी। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस ट्रेन में यह परिवर्तन 8 जुलाई से होगा। 20 कोच से सेमी हाई स्पीड ट्रेन की क्षमता में वृद्धि होगी और अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) अयोध्या कैंट एवं आनंद विहार टर्मिनल के बीच चल रही है।
प्रमुख बिंदु:
- अब तक: ट्रेन में 16 कोच थे।
- 8 जुलाई 2025 से: ट्रेन में 20 कोच होंगे।
- सीटों की संख्या में वृद्धि: लगभग 300 सीटें बढ़ जाएँगी।
- इससे ट्रेन की कुल क्षमता बढ़ेगी और अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी।
- ट्रेन सप्ताह में छह दिन (बुधवार छोड़कर) अयोध्या कैंट और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलती है।
- जानकारी उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी द्वारा दी गई है।