लखनऊ में भी कई अन्य स्थानों पर भी रखा गया है नमाज अदा करने का कार्यक्रम
लखनऊ,संवाददाता : देशभर में आज ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के पाक महीने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है, जो मुसलमानों के लिए एक विशेष दिन होता है। रविवार को ईद का चांद दिखाई देने के बाद सोमवार को देशभर में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में सोमवार को ईद मनाने की घोषणा की गई थी। राजधानी लखनऊ की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है, जिनमें ऐशबाग में होने वाली मुख्य नमाज भी शामिल है। इस नमाज में महिलाओं ने भी भाग लिया। लखनऊ में कई अन्य स्थानों पर भी नमाज अदा करने का कार्यक्रम रखा गया है। नमाज अदा करने का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक है। इस दौरान कई मस्जिदों में वक्फ बिल के विरोध में नमाजी काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि अलविदा की अंतिम नमाज में भी कुछ स्थानों पर नमाजी काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने पहुंचे थे। ईद का पर्व मुसलमानों के लिए खुशी और सुकून का प्रतीक होता है, जिसमें समाज में भाईचारे की भावना और एकता का संदेश दिया जाता है।