• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » लखनऊ में हैवानियत के बाद इंसाफ, मासूम से दुष्कर्म का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

लखनऊ में हैवानियत के बाद इंसाफ, मासूम से दुष्कर्म का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
June 6, 2025 11:07 am

आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास ढाई साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे शहर को दहला दिया था

लखनऊ,संवाददाता : यूपी की राजधानी लखनऊ में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा को एनकाउंटर में मार गिराया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की सतर्कता और जनसुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या हुआ था उस रात

चार जून की रात करीब ढाई बजे, आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे एक महिला अपने पति और ढाई साल की बच्ची के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। गहराती रात और शहर की चहल-पहल थमती जा रही थी, तभी एक वहशी ने मौके का फायदा उठाया। मां-बाप के बीच सो रही मासूम बच्ची को दीपक वर्मा नामक युवक उठा ले गया। बच्ची का मुंह दबाकर वह लिफ्ट के दूसरी ओर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। जानकारी के अनुसार जब बच्ची बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसे मरा समझकर एक सुनसान जगह पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। सुबह होते ही जब बच्ची लहूलुहान हालत में मिली, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सीसी कैमरों ने खोले राज

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके के पांच किलोमीटर के दायरे में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में आरोपी बच्ची को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया, जिससे उसकी पहचान हुई। आगे की फुटेज में वह वारदात के बाद भागता हुआ भी नजर आया। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में की और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं।

एनकाउंटर में मारा गया आरोपी

शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि दीपक वर्मा गन्ना संस्थान के पास छिपा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया। खुद को घिरा देख दीपक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूपी पुलिस ने पुष्टि की कि दीपक वर्मा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

घटना के बाद जहां एक ओर पुलिस की तेजी से कार्रवाई और एनकाउंटर की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर कई गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं। आलमबाग मेट्रो स्टेशन जैसे व्यस्त इलाके में, जहां 24 घंटे चहल-पहल रहती है और चार-चार पुलिस चौकियां महज 50 से 200 मीटर के दायरे में हैं, वहां बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदात हो जाना पुलिस की गश्त और सतर्कता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

कौन-कौन सी चौकियां पास थीं

  • चंदर नगर पुलिस चौकी – महज 50 कदम की दूरी पर
  • एलडी पुलिस चौकी – दूसरी पट्टी पर 70-80 कदम पर
  • आलमबाग बस अड्डा पुलिस चौकी – लगभग 150-200 कदम पर
  • भिलावां पुलिस चौकी – 80-100 कदम की दूरी पर

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने भी पुलिस की गश्त को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इतनी भीड़-भाड़ वाले इलाके में अगर कोई शख्स बच्ची को उठाकर ले जा रहा है और किसी को भनक नहीं लगती, तो ये पुलिस की नाकामी नहीं तो और क्या है

सवाल और सबक

इस घटना ने समाज को झकझोर दिया है। सवाल सिर्फ एक आरोपी को मार गिरा देने से खत्म नहीं होते। पुलिस को आत्ममंथन करना होगा कि इतनी संवेदनशील जगह पर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? वहीं समाज और सरकार को भी यह सोचना होगा कि निचले तबके के लोग, जो फुटपाथ पर मजबूरी में बच्चों को लेकर सोते हैं, उनके लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था क्यों नहीं है?

राजनीतिक प्रतिक्रिया और प्रशासनिक बयान

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी के एनकाउंटर को “तेज और प्रभावी कार्रवाई” बताया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने कहा कि “कानून के खिलाफ जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बच्ची की हालत में अब सुधार है और उसकी चिकित्सा निगरानी में की जा रही है।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और बच्ची के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Tags: crimelucknow newsup dgpup governmentUp policeपुलिस
Previous Post

इस व्रत कथा के बिना अधूरी है निर्जला एकादशी की पूजा

Next Post

मैं आहत हूं, पता नहीं मेरे दोस्त क्या सोचेंगे, फीस पेंडिंग होने पर परीक्षा से रोका तो छात्र ने दी जान

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
अमेठी

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

February 10, 2026 3:44 pm
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश
देश

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

February 10, 2026 10:41 am
निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी
प्रदेश

निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी

February 10, 2026 10:38 am
कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास
देश

कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

February 10, 2026 10:30 am
अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत
देश

अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत

February 10, 2026 10:28 am
वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल: सीएम योगी
प्रदेश

वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल: सीएम योगी

February 10, 2026 10:20 am
Next Post
मैं आहत हूं, पता नहीं मेरे दोस्त क्या सोचेंगे, फीस पेंडिंग होने पर परीक्षा से रोका तो छात्र ने दी जान

मैं आहत हूं, पता नहीं मेरे दोस्त क्या सोचेंगे, फीस पेंडिंग होने पर परीक्षा से रोका तो छात्र ने दी जान

जनहित में आया ऐतिहासिक फैसला, नगर पालिका नवाबगंज को मिला जमीन पर स्पष्ट स्वामित्व

जनहित में आया ऐतिहासिक फैसला, नगर पालिका नवाबगंज को मिला जमीन पर स्पष्ट स्वामित्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

January 23, 2026 8:30 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
फोरलेन हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक के सीने के आर-पार हुआ सरिया

फोरलेन हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक के सीने के आर-पार हुआ सरिया

January 15, 2026 9:41 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
रामगंज में महिला व्यापारियों को मिली नई पहचान, व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ का गठन

रामगंज में महिला व्यापारियों को मिली नई पहचान, व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ का गठन

February 3, 2026 8:31 am
एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

February 10, 2026 3:44 pm
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

February 10, 2026 10:41 am
निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी

निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी

February 10, 2026 10:38 am
कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

February 10, 2026 10:30 am
अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत

अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत

February 10, 2026 10:28 am
वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल: सीएम योगी

वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल: सीएम योगी

February 10, 2026 10:20 am
रुक्मणि विवाह, कंस वध और रासलीला की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

रुक्मणि विवाह, कंस वध और रासलीला की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

February 9, 2026 9:11 pm
छिंदवाड़ा से अयोध्या जा रही त्रिशूल यात्रा का रामगंज में जोरदार अभिनंदन

छिंदवाड़ा से अयोध्या जा रही त्रिशूल यात्रा का रामगंज में जोरदार अभिनंदन

February 9, 2026 8:58 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

February 10, 2026 3:44 pm
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

February 10, 2026 10:41 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In