प्रदेश में पुलिस प्रशासन के ढांचे को और अधिक प्रभावी व सक्रिय बनाने की दिशा में एक अहम कदम
लखनऊ,संवाददाता : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 11 अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। इन तबादलों में कई ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस आयुक्तों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कुछ इस प्रकार है तबादले की सूची
- नीलाब्जा चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, एटीएस, लखनऊ को अब अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, लखनऊ के पद पर भेजा गया है।
- अजय कुमार मिश्रा, पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद को पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज नियुक्त किया गया है।
- जे. रविन्द्र गौड़, पुलिस आयुक्त, आगरा को गाजियाबाद का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
- दीपक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र को आगरा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- प्रेम कुमार गौतम, पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज को आईजी, एटीएस लखनऊ का कार्यभार सौंपा गया है।
- शैलेश कुमार पांडेय, डीआईजी/एसएसपी मथुरा को आईजी, आगरा परिक्षेत्र के रूप में नियुक्त किया गया है।
- श्लोक कुमार, एसएसपी बुलंदशहर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के पद पर भेजा गया है।
- दिनेश कुमार सिंह, एसपी बाराबंकी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर बनाया गया है।
- प्रेमचंद, एसपी, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ को सेनानायक, 6वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ नियुक्त किया गया है।
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी बागपत को एसपी बाराबंकी बनाया गया है।
- सूरज कुमार राय, सेनानायक, 6वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ को एसपी बागपत बनाया गया है।