केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 58 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड वितरण
नई दिल्ली,संवाददाता : केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दस राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 50 हजार गांवों में 58 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ई-वितरण के माध्यम से कार्ड का वितरण करेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित 10 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री अलग-अलग शहरों में कार्ड वितरण समारोह में शामिल होंगे। पंचायती राज मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से गांवों की संपत्तियों का ड्रोन सर्वे और उनके स्वामित्व संपत्ति कार्ड बनाने का कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से चला रखा है। अब तक 31 राज्यों के 3.17 लाख से अधिक गांवों में करीब 2.19 करोड़ स्वामित्व संपत्ति कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
कहां कितने कार्ड तैयार हुए:
- छत्तीसगढ़: 15,791 गांवों में 1.84 लाख कार्ड
- राजस्थान: 36,312 गांवों में 7.18 लाख कार्ड
- मध्यप्रदेश: 43,014 गांवों में 32.53 लाख कार्ड