सेवन हिल्स क्षेत्र के पास 35.32 एकड़ भूमि पर मुमताज होटल की स्थापना की दी थी अनुमति
तिरुपति,संवाददाता : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुमाला मंदिर में केवल हिंदू कर्मचारियों को काम पर रखने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर वर्तमान में अन्य समुदाय के लोग वहां काम कर रहे हैं, तो उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें हटाया जाएगा। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
मुख्यमंत्री नायडू ने भारत के सभी राज्यों की राजधानियों में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर बनाने की योजना का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भगवान वेंकटेश्वर की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पवित्र धागा बांधा गया है और कई भक्त विदेशों में भी ऐसे मंदिर स्थापित करने की इच्छा रखते हैं।
तिरुमाला के पास व्यावसायिक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए नायडू ने बताया कि पिछली सरकार ने सेवन हिल्स क्षेत्र के पास 35.32 एकड़ भूमि पर मुमताज होटल की स्थापना की अनुमति दी थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस मंजूरी को रद्द करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि तिरुमाला की सेवन हिल्स के निकट किसी भी प्रकार का व्यवसायीकरण नहीं होगा और कोई भी निजी व्यक्ति इस क्षेत्र में काम नहीं करेगा, भले ही होटल प्रबंधन शाकाहारी भोजन परोसने का प्रस्ताव क्यों न दे। यह कदम राज्य सरकार की धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने की नीति को दर्शाता है, और तिरुमाला क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को रोकने के उनके निर्णय ने कई धार्मिक और सामाजिक वर्गों को प्रभावित किया है।