अन्य पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है
वाशिंगटन : अमेरिका ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में उसकी भूमिका को लेकर कनाडा के नागरिक और पाकिस्तान के निवासी तहव्वुर हुसैन राणा के मूल प्रत्यर्पण को उन हमलों में मारे गए छह अमेरिकियों और कई अन्य पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने नयी दिल्ली में राणा के सुरक्षित पहुंच जाने और न्यायिक कार्यवाही शुरू होने के बाद यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि राणा को 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में उसकी भूमिका को लेकर भारतीय कानून के तहत तय 10 आपराधिक आरोपों में मुकदमों का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित किया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि राणा का प्रत्यर्पण छह अमेरिकियों और जघन्य हमलों में मारे गए कई अन्य पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
























