सुजाबाद-डोमरी में बना नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, ‘शहरी वन’ बनेगा ऑक्सीजन बैंक
वाराणसी/लखनऊ : काशी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। वाराणसी के सुजाबाद-डोमरी क्षेत्र में आयोजित वृहद पौधरोपण अभियान के दौरान मात्र एक घंटे में 2,51,446 पौधे रोपकर चीन के आठ वर्ष पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया। इससे पूर्व 10 मार्च 2018 को हेनान प्रांत में 1,53,981 पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। अब काशी ने यह उपलब्धि हासिल कर नया अध्याय जोड़ दिया है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने की आधिकारिक पुष्टि
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषिनाथ ने आधिकारिक पुष्टि के बाद महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्रमाणपत्र प्रदान किया। ड्रोन कैमरों और डिजिटल गणना तंत्र के माध्यम से पौधों की सटीक गिनती और सत्यापन किया गया।

350 बीघा में विकसित होगा ‘शहरी वन’
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने इसे आध्यात्मिक चेतना और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का अद्वितीय संगम बताया। 350 बीघा क्षेत्र में विकसित ‘शहरी वन’ 60 सेक्टरों में विभाजित, जिनका नाम काशी के प्रमुख गंगा घाटों पर 27 देशी प्रजातियों के पौधे, जिनमें शीशम, अर्जुन, सागौन, बांस प्रमुख मियावाकी तकनीक के तहत विकसित यह वन अगले दो से तीन वर्षों में घने ‘ऑक्सीजन बैंक’ के रूप में विकसित होगा।
जन-आंदोलन बना अभियान
इस ऐतिहासिक अभियान में भारतीय सेना, एनडीआरएफ, पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और हजारों स्वयंसेवकों ने भागीदारी की। पौधों की देखभाल के लिए आधुनिक सिंचाई व्यवस्था, 10 बोरवेल और 360 रेनगन सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिससे हर पौधे के संरक्षण की सुनिश्चित व्यवस्था की गई है। काशी का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर है, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गया है।
























