• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » भारत की बेटियों ने रचा इतिहास: विश्व विजेता महिला टीम को मिल रहा पूरे भारत का प्यार और सम्मान

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास: विश्व विजेता महिला टीम को मिल रहा पूरे भारत का प्यार और सम्मान

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
November 3, 2025 2:15 pm

राजनीति और कॉरपोरेट जगत की नामचीन हस्तियों ने महिला टीम को बधाई दी

नई दिल्ली,संवाददाता : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार रात इतिहास रच दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। यह जीत न केवल क्रिकेट के मैदान पर, बल्कि हर भारतीय के दिल में गूंज रही है। देशभर में इस ऐतिहासिक विजय का भव्य जश्न मनाया गया। खेल जगत, बॉलीवुड, राजनीति और कॉरपोरेट जगत की नामचीन हस्तियों ने महिला टीम को बधाई दी और इसे भारत की नई प्रेरणा कहानी बताया।

महिला क्रिकेट की सुनहरी जीत — भारत बना दुनिया की चौथी टीम

वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद हरमनप्रीत कौर की टीम ने यह मुकाम हासिल किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से मात दी, और एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली चौथी टीम बन गई।

खेल जगत के दिग्गजों ने कहा – ‘यह 1983 जैसा क्षण’

1983 inspired an entire generation to dream big and chase those dreams. 🏏

Today, our Women’s Cricket Team has done something truly special. They have inspired countless young girls across the country to pick up a bat and ball, take the field and believe that they too can lift… pic.twitter.com/YiFeqpRipc

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 2, 2025

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, 1983 ने एक पीढ़ी को सपने देखने की प्रेरणा दी थी, अब हमारी महिला टीम ने वही कर दिखाया है। आपने हर युवा लड़की के दिल में उम्मीद जगाई है कि वो भी एक दिन ट्रॉफी उठा सकती है। शाबाश टीम इंडिया!

मिताली राज ने कहा, मैं दो दशक से इस पल का इंतजार कर रही थी। यह सपना आज सच हुआ। आपने केवल ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए धड़कने वाले हर दिल को जीत लिया है।

Champions of the World 💙🇮🇳

I’ve seen this dream for over two decades, to watch the Indian women lift that World Cup trophy.

Tonight, that dream finally came true.

From the heartbreak of 2005 to the fight of 2017, every tear, every sacrifice, every young girl who picked up a… pic.twitter.com/MgClC7QE9J

— Mithali Raj (@M_Raj03) November 2, 2025

नीरज चोपड़ा ने कहा, विश्व चैंपियन! हमारी महिला टीम ने जो कमाल किया, वह हमेशा याद रहेगा।

World Champions! 🇮🇳🏆

Congratulations to the Indian women’s cricket team as they win their first-ever Women’s ODI World Cup title. What a performance! 👏 #TeamIndia #CWC25

— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) November 2, 2025

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, हर चौका, हर विकेट—आपने अपने जज़्बे से पूरे देश का दिल जीत लिया। हरमनप्रीत और उनकी टीम ने एक नई पीढ़ी को सपना दिया जीतने का।

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, 1983 और 2011 की यादें ताजा हो गईं। यह जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, यह जीत पीढ़ियों तक याद रहेगी। यह केवल क्रिकेट नहीं, एक प्रेरणा की कहानी है।

मोहम्मद शमी ने कहा, इतिहास रच दिया गया। आपने एक अरब दिलों को जीत लिया। हर भारतीय को आप पर गर्व है।

एबी डिविलियर्स ने भी बधाई देते हुए कहा, टीम इंडिया को सलाम, दक्षिण अफ्रीका ने भी शानदार खेल दिखाया। महिला क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है।

बॉलीवुड में भी जश्न, सितारों ने दी शुभकामनाएं

अमिताभ बच्चन ने लिखा, भारतीय महिला क्रिकेट — विश्व चैंपियन। आपने हम सभी को गौरवान्वित किया है।

प्रीति जिंटा ने कहा, महिला क्रिकेट अब पहले जैसा नहीं रहेगा। हर खिलाड़ी को सलाम जिसने यह संभव बनाया।

करीना कपूर खान ने लिखा, अब भी खुशी के आंसू छलक रहे हैं।

काजोल ने कहा, हमारी ‘वीमेन इन ब्लू’ पर गर्व है।

अनुष्का शर्मा ने कहा, यह जीत एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, वाह चैंपियंस!

प्रियंका चोपड़ा, विक्की कौशल, श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन, रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और वरुण धवन समेत कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी।

राजनीतिक हस्तियों ने बताया — ‘भारत का गौरवशाली क्षण’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, यह राष्ट्र के लिए गौरवशाली क्षण है। आपने लाखों लड़कियों को प्रेरित किया है। पूरी टीम को हार्दिक बधाई।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, इतिहास रचा गया। हमारी बेटियों ने जो प्रदर्शन किया, वह हर भारतीय को गर्व से भर देता है।

विराट कोहली ने लिखा, आपने साहस और आत्मविश्वास से हर भारतीय का दिल जीता है। जय हिंद।

राहुल गांधी ने कहा, आपने सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं जीती, बल्कि पूरे राष्ट्र की भावना को ऊंचा उठाया है। यह गर्व का क्षण है।”

‘विमेन इन ब्लू’ बनीं भारत की नई प्रेरणा

इस जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है। सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि हर उस लड़की के दिल में जो सपने देखने की हिम्मत करती है, यह जीत अब उसकी भी है।
भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया है — जब बेटियां मैदान में उतरती हैं, तो इतिहास लिखा जाता है।

Previous Post

राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह से व्यापारियों के चेहरे पर लौटी रौनक

Next Post

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बांदा-टांडा हाईवे, कार सवार बदमाशों ने युवक पर बरसाईं गोलियां

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें
देश

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा
देश

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में
खेल

टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

March 2, 2026 10:56 am
काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा
देश

काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

March 2, 2026 9:45 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर
देश

मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

March 2, 2026 9:39 am
ईडन गार्डन्स में आज भारत-वेस्टइंडीज की करो या मरो भिड़ंत
खेल

ईडन गार्डन्स में आज भारत-वेस्टइंडीज की करो या मरो भिड़ंत

March 1, 2026 9:41 am
Next Post
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बांदा-टांडा हाईवे, कार सवार बदमाशों ने युवक पर बरसाईं गोलियां

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बांदा-टांडा हाईवे, कार सवार बदमाशों ने युवक पर बरसाईं गोलियां

रुक्मणि विवाह, कंस वध और रासलीला की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

रुक्मणि विवाह, कंस वध और रासलीला की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

February 19, 2026 9:26 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
छिंदवाड़ा से अयोध्या जा रही त्रिशूल यात्रा का रामगंज में जोरदार अभिनंदन

छिंदवाड़ा से अयोध्या जा रही त्रिशूल यात्रा का रामगंज में जोरदार अभिनंदन

February 9, 2026 8:58 pm
ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

March 2, 2026 10:56 am
काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

March 2, 2026 9:45 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

March 2, 2026 9:39 am
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

March 2, 2026 9:30 am
होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग

आज का पंचांग दिनांक 02 मार्च 2026 दिन – सोमवार

March 2, 2026 8:51 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In