आज ही के दिन महात्मा गांधी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया
दिल्ली,संवाददाता : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1506: पोप जूलियस द्वितीय ने वेटिकन में सेंट पीटर्स बैसिलिका की आधारशिला रखी।
1612: शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1859: देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।
1902: अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।
1917: महात्मा गांधी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
1948: हेग, नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना।
1950: विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।
1955: जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन।
1968: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1971: भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बम्बई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।
1978: आधुनिक नयी दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन। 1980: जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया।
1991: केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।
1992: रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।
1994: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा।
1996: काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने यूनान के 17 पर्यटकों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना।
1999: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।
2001: भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2008: पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।
2008: भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
2024 : पश्चिम भारत के पनंध्रो की एक खदान से मिले 6.6 करोड़ वर्ष पुराने सबसे बड़े ज्ञात सांप वासुकी इंडिकस के जीवाश्म साक्ष्य प्रकाशित हुए जो 11-15 मीटर लंबे होते थे।