• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » 26/11 केस में बड़ी सफलता, एनआईए की हिरासत में मुंबई हमले का मास्टरमाइंड

26/11 केस में बड़ी सफलता, एनआईए की हिरासत में मुंबई हमले का मास्टरमाइंड

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
April 10, 2025 10:50 am

किसी भी अन्य कैदी से बातचीत की अनुमति नहीं दी जाएगी, रखी जाएगी 24×7 निगरानी

नई दिल्ली,संवाददाता : 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाने की दिशा में भारत सरकार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पाकिस्तान मूल का कनाडाई नागरिक राणा अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में है और उसे लेकर एक विशेष विमान गुरुवार दोपहर तक भारत पहुंचेगा। इस हाई-प्रोफाइल प्रत्यर्पण ऑपरेशन की निगरानी स्वयं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं। सुरक्षा और गोपनीयता के पुख्ता इंतजामों के बीच राणा को दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय लाया जाएगा, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

एनआईए द्वारा राणा को हिरासत में रखने के लिए दिल्ली और मुंबई की दो उच्च सुरक्षा वाली जेलों में विशेष व्यवस्था की गई है। सूत्रों के मुताबिक, उसकी सेल में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और उस पर 24×7 निगरानी रखी जाएगी। किसी भी अन्य कैदी से बातचीत की अनुमति नहीं दी जाएगी और उसकी सेल में पर्याप्त रोशनी और वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उसके भोजन और स्वास्थ्य की भी रोजाना जांच की जाएगी ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। एनआईए जल्द ही तहव्वुर राणा को कोर्ट में पेश कर उसकी अधिकतम रिमांड की मांग करेगी, ताकि उससे गहन और विस्तृत पूछताछ की जा सके। माना जा रहा है कि इस पूछताछ से 26/11 हमले से जुड़े कई अनसुलझे राज सामने आ सकते हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस भी राणा से पूछताछ के लिए अदालत में आवेदन दाखिल कर सकती है।

राणा ने भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाल ही में खारिज कर दिया गया। भारत सरकार ने अमेरिकी न्यायालय को आश्वासन दिया था कि राणा के साथ जेल में किसी भी प्रकार की प्रताड़ना नहीं की जाएगी। यह आश्वासन निर्णायक साबित हुआ और राणा का अंतिम प्रयास भी असफल हो गया। गौरतलब है कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने राणा का नाम लिया था। हेडली ने स्वीकार किया था कि मुंबई हमले की योजना में राणा ने उसकी मदद की थी। हेडली फिलहाल अमेरिका में सजा काट रहा है। राणा की गिरफ्तारी से अब 26/11 हमले की साजिश रचने वालों के खिलाफ मजबूत सबूत जुटाने की उम्मीद बढ़ गई है। 26 नवंबर, 2008 को हुए इस भीषण आतंकी हमले ने भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को दहला दिया था। 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई में ताज होटल, ओबेरॉय होटल, नरीमन हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सहित कई जगहों पर हमला किया था, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। इनमें छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। इस हमले में जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकी अजमल कसाब को 2012 में फांसी दी गई। राणा के पाकिस्तान और कनाडा से जुड़े तार इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और गंभीर बनाते हैं। एनआईए की जांच से उम्मीद की जा रही है कि न सिर्फ हमले की साजिश के गहरे पहलुओं का खुलासा होगा, बल्कि वैश्विक आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों पर भी रोशनी डाली जा सकेगी।

Previous Post

हिंदू धर्म में क्या है, स्वास्तिक का महत्व, गलत बनाने पर मिलते हैं विपरीत परिणाम

Next Post

यूपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, योगी सरकार ने महंगाई भत्ते में की दो प्रतिशत की बढ़ोतरी

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

ईरान पर हमले को लेकर नेतन्याहू का बड़ा दावा
देश

ईरान पर हमले को लेकर नेतन्याहू का बड़ा दावा

March 3, 2026 11:00 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर
देश

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा जारी

March 3, 2026 10:53 am
लखनऊ: होली रंगों, प्रेम और नई शुरुआत का उत्सव
देश

लखनऊ: होली रंगों, प्रेम और नई शुरुआत का उत्सव

March 3, 2026 10:25 am
वाराणसी में चंद्रग्रहण के चलते बदला गंगा जी की आरती का समय
देश

वाराणसी में चंद्रग्रहण के चलते बदला गंगा जी की आरती का समय

March 3, 2026 10:05 am
यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली कूच की तैयारी
अमेठी

यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली कूच की तैयारी

March 3, 2026 9:58 am
ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें
देश

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
Next Post
यूपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, योगी सरकार ने महंगाई भत्ते में की दो प्रतिशत की बढ़ोतरी

यूपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, योगी सरकार ने महंगाई भत्ते में की दो प्रतिशत की बढ़ोतरी

सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड का 33 दिन बाद राजफाश

सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड का 33 दिन बाद राजफाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
अग्रेसर की एकता यादव ने रचा इतिहास

अग्रेसर की एकता यादव ने रचा इतिहास

March 3, 2026 9:50 am
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

February 19, 2026 9:26 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
छिंदवाड़ा से अयोध्या जा रही त्रिशूल यात्रा का रामगंज में जोरदार अभिनंदन

छिंदवाड़ा से अयोध्या जा रही त्रिशूल यात्रा का रामगंज में जोरदार अभिनंदन

February 9, 2026 8:58 pm
होली पर अमेठी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर

होली पर अमेठी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर

March 3, 2026 12:36 pm
पापड़-कचरी से सजे बाजार, होली-रमजान संग बढ़ी रौनक

पापड़-कचरी से सजे बाजार, होली-रमजान संग बढ़ी रौनक

March 3, 2026 12:32 pm
ईरान पर हमले को लेकर नेतन्याहू का बड़ा दावा

ईरान पर हमले को लेकर नेतन्याहू का बड़ा दावा

March 3, 2026 11:00 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा जारी

March 3, 2026 10:53 am
लखनऊ: होली रंगों, प्रेम और नई शुरुआत का उत्सव

लखनऊ: होली रंगों, प्रेम और नई शुरुआत का उत्सव

March 3, 2026 10:25 am
वाराणसी में चंद्रग्रहण के चलते बदला गंगा जी की आरती का समय

वाराणसी में चंद्रग्रहण के चलते बदला गंगा जी की आरती का समय

March 3, 2026 10:05 am
यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली कूच की तैयारी

यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली कूच की तैयारी

March 3, 2026 9:58 am
अग्रेसर की एकता यादव ने रचा इतिहास

अग्रेसर की एकता यादव ने रचा इतिहास

March 3, 2026 9:50 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

होली पर अमेठी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर

होली पर अमेठी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर

March 3, 2026 12:36 pm
पापड़-कचरी से सजे बाजार, होली-रमजान संग बढ़ी रौनक

पापड़-कचरी से सजे बाजार, होली-रमजान संग बढ़ी रौनक

March 3, 2026 12:32 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In