दोनों देशों ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्ष पर चिंता जताई है
दिल्ली,संवाददाता : पीएम नरेंद्र मोदी को घाना ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। घाना ने ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया है। साइप्रस के बाद पीएम मोदी घाना ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। पीएम मोदी ने इस दौरे पर 4 अलग-अलग समझौते किए हैं।
यह मेरे लिए गर्व की बात
घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा द्वारा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा, यह मेरे लिए गर्व की बात है। मोदी ने कहा कि भारत और घाना आतंकवाद को मानवता का दुश्मन मानते हैं। दोनों देश इसके खिलाफ मिलकर काम करेंगे। घाना में पीएम मोदी ने कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है। बातचीत और कूटनीति के जरिए समस्याओं का हल होना चाहिए। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर एकमत हैं। दोनों देशों ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्ष पर चिंता जताई है।
व्यापार बढ़ाने पर है भारत का फोकस
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और घाना के बीच व्यापार 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। अगले 5 साल में इसे दोगुना करने का टारगेट है। उन्होंने घाना घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा को भारत आने का न्योता दिया। मोदी ने कहा कि भारत, घाना को फिनटेक में सहयोग देगा। UPI के जरिए डिजिटल लेन-देन का अनुभव साझा करेगा। भारत, घाना के युवाओं के लिए ITEC और ICCR स्कॉलरशिप को दोगुना करेगा। फीड घाना प्रोग्राम में भी सहायता करेगा। भारत, घाना आर्मी को ट्रेनिंग देगा। समुद्री सुरक्षा, डिफेंस सप्लाई और साइबर सिक्योरिटी में मिलकर काम करेगा। भारत, घाना को सस्ती हेल्थ सर्विस मुहैया कराएगा। भारत, घाना के युवाओं की वोकेशनल एजुकेशन के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाएगा।